{"_id":"6283f1760f7e134f5430e323","slug":"bijrotha-lalitpur-third-line-got-green-signal-jhansi-news-jhs2209268112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजरौठा-ललितपुर तीसरी लाइन को मिली हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजरौठा-ललितपुर तीसरी लाइन को मिली हरी झंडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बिजरौठा से ललितपुर तक डाली गई नई तीसरी लाइन को संरक्षा आयुक्त ने स्वीकृति दे दी है। अब इस ट्रैक पर 120 किमोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक से ट्रेन दौड़ाई जा सकेंगी।
पिछले सप्ताह मंगलवार को झांसी आए रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ ने बिजरौठा - ललितपुर के बीच नई डाली गई तीसरी रेल लाइन का निरीक्षण किया था। मंगलवार को उन्होंने इस ट्रैक पर ट्रेन संचालन की अनुमति दे दी है। अधिकतम 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से इस ट्रैक पर ट्रेन दौड़ाई जा सकेगी। लगभग 30 किलोमीटर लंबे इस रेल खंड के बीच बिजरौठा, जखौरा, दैलवारा व ललितपुर स्टेशन आते हैं।
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उक्त रेल खंड का काम पूरा होने के बाद अब ललितपुर से जाखलौन के बीच तीसरी लाइन बिछाने का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। जल्द इसे भी पूरा कर लिया जाएगा। इससे इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन सुगम हो जाएगा।