फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   big road accident on Jhansi Kanpur highway car and vehicle collision groom and many people died

UP: झांसी-कानपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डीसीएम और कार की भीषण टक्कर, हादसे में दूल्हे समेत चार जिंदा जले

Sat, 11 May 2024 08:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 11 May 2024 08:39 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। झांसी-कानपुर हाईवे पर डीसीएम और कार की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। कार सवार में सवार दूल्हे समेत चार लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
big road accident on Jhansi Kanpur highway car and vehicle collision groom and many people died
मृतकों का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार देर रात झांसी कानपुर हाईवे पर थाना बड़ागांव के पारीछा ओवर ब्रिज पर हुए भीषण सड़क में बरात लेकर जा रही दूल्हे की कार को तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार में आग लग गई। कार सवार दूल्हा, उसका सात साल का मासूम भतीजा समेत चार बारातियों की मौके पर जलकर दर्दनाक मौत हो गई। कर में सवार दो लोगों को किसी तरह बचा लिया गया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद परिवार में मातम मचा हुआ है।

विज्ञापन

big road accident on Jhansi Kanpur highway car and vehicle collision groom and many people died
हादसे में जला डीसीएम वाहन - फोटो : अमर उजाला
एरच थाना के बिलाटी गांव निवासी आकाश (23) बारात लेकर बड़ा गांव थाना के छापर गांव जा रहा था। उसकी कार में आकाश समेत उसका भाई भतीजा ईशु (7) एवं आशीष (20) समेत अन्य परिजन सवार थे। शुक्रवार रात करीब 12 बजे उनकी कार जैसे ही परीछा ओवर ब्रिज के पास पहुंची पीछे से आ रहे एक डीसीएम ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार में आग लग गई। सभी बाराती कर के अंदर फंस गए। कोई भी बाहर नहीं निकल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

big road accident on Jhansi Kanpur highway car and vehicle collision groom and many people died
हादसे में जली कार - फोटो : अमर उजाला

दूल्हे की कार से कुछ दूर पर उनके अन्य परिजन भी थे। जब तक वह पहुंचे कार आग की लपटों में घिर गई थी। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। पुलिस ने किसी तरह आग बुझा कर अंदर से लोगों को निकाला। तब तक आकाश उसके भाई ईशू, आशीष समेत कर ड्राइवर की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed