{"_id":"65be78c99b328fc1fd0946f7","slug":"bida-purchase-of-land-from-farmers-will-start-in-sarmau-after-february-10-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-256408-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडा: सारमऊ में 10 फरवरी के बाद किसानों से शुरू होगी जमीन खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडा: सारमऊ में 10 फरवरी के बाद किसानों से शुरू होगी जमीन खरीद
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के गठन के लिए 10 फरवरी के बाद सारमऊ के किसानों से जमीन की खरीद शुरू हो जाएगी। बताया गया कि पहले चरण में लगभग पांच सौ किसानों से करीब 750 एकड़ जमीन खरीदी जाएगी। इसके लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
बीडा के लिए जमीनों की खरीद करने के लिए किसानों से लेखपालों द्वारा सहमति पत्र भरवाए जा रहे हैं। जमीन खरीद के लिए डीएम स्तर से दरों की मंजूरी दी जा चुकी है। बताया गया कि अब आयुक्त स्तर से जमीन की दर मंजूर की जानी है। इसके बाद बीडा की बोर्ड बैठक होगी, जिसमें जमीन की दरों का अनुमोदन किया जाएगा। इसमें करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है। ऐसे में 10 फरवरी के बाद सारमऊ के किसानों से जमीनों की खरीद शुरू कर दी जाएगी। पहले चरण में लगभग पांच सौ किसानों से जमीन खरीदी जाएगी। विशेष कार्याधिकारी लाल कृष्ण ने बताया कि उप निबंधक कार्यालय द्वारा किसानों से गांव में ही जमीनों की खरीद की जाएगी। इसके लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
दुग्ध उत्पादन प्लांट से लेकर पोल्ट्री फॉर्म के जरिए देंगे रोजगार
झांसी। बीडा के गठन के लिए गांवों के भ्रमण के दौरान विशेषज्ञों की टीम ने सुझाव दिया कि डेयरी से लेकर पोल्ट्री फॉर्म खोले किसानों को इन्हीं के जरिए रोजगार उपलब्ध कराए जाएं। कहीं दुग्ध उत्पादन प्लांट शुरू कराएं। कहीं कृषि से जुड़े उद्यम स्थापित कराकर किसानों को उद्यमी बनाएं। टीम के सुझावों को बीडा प्रशासन अमली जामा पहनाएगा।