फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bida: Land purchase will start from five villages in the second phase

बीडा: दूसरे चरण में पांच गांवों से होगी जमीन खरीद की शुरुआत

Tue, 04 Feb 2025 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Bida: Land purchase will start from five villages in the second phase

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के दूसरे चरण के लिए जमीन खरीद की शुरुआत पांच गांवों से होगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। झांसी सदर तहसील के 33 गांवों में औद्योगिक शहर बसाया जा रहा है।



इसके पहले चरण के लिए 14,225 हेक्टेयर जमीन ली जानी है। इसमें से अब तक छह हजार हेक्टेयर से अधिक जमीन ली भी जा चुकी है। यह जमीन लगभग आठ हजार ग्रामीणों से ली गई है और इसके एवज में उन्हें लगभग 1900 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। अब दूसरे चरण में आठ हजार एकड़ जमीन और पहले से चिह्नित गांवों में ली जानी है। शुरुआत ग्राम खैरा, परासई, राजापुर, गागौनी और डगरवाहा से की जा रही है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


गजट प्रकाशन के बाद लोगों से आपत्तियां ली जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद दर निर्धारण समिति द्वारा चिह्नित जमीन की दरें निर्धारित की जाएंगी। इसके बाद बैनामे किए जाने लगेंगे। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वरुण कुमार पांडेय ने बताया कि जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द बैनामे शुरू कर दिए जाएंगे। पूर्व चिह्नित जमीनों के तेजी से बैनामे कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed