फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bhugarbh gir rah hai

झांसी में भूगर्भ जलस्तर 1.21 मीटर तक खिसका, हैंडपंप और नलकूप छोड़ रहे पानी का साथ

Sat, 23 Apr 2022 10:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
bhugarbh gir rah hai
झांसी। लगातार कम होने वाली बारिश से झांसी की जमीन सूखती जा रही है। पिछले पांच साल में झांसी का भूजल स्तर 1.21 मीटर घट गया है। सबसे बुरे हालात बंगरा के हैं। यहां से भूगर्भ जलस्तर पौने तीन मीटर तक खिसक गया है। हैंडपंप और नलकूप पानी का साथ छोड़ने लगे हैं। झांसी के एक बड़े इलाके में टैंकर से पानी की सप्लाई की जा रही है। हर रोज पानी का संकट गूंजता रहता है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड की पहचान सूखे की रूप में होती है। अक्सर यहां पर औसत से कम बारिश होती है। इस कारण जल स्तर भी लगातार घट रहा है। भूगर्भ जल विभाग से मिले आंकड़ों को देखें तो वर्ष 2017 में झांसी का प्री मानसून भूजल स्तर 8.68 मीटर था। जबकि, 2021 में ये 9.89 मीटर पर पहुंच गया। यानी कि जल स्तर में 1.21 मीटर (3.96 फीट) भूजल स्तर गिरा है। हालांकि, इन पांच सालों में वर्ष 2019, 2020 में भूजल स्तर में सुधार भी हुआ। मगर, बाकी तीन सालों में स्थिति ठीक नहीं रही। वहीं, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आरएस बादलीवाल ने बताया कि 155 हैंडपंप सूख गए हैं। इनको रीबोर कराया जा रहा है। जिन इलाकों में पेयजल संकट है, वहां पर टैंकर से पानी की सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन

बबीना, मऊरानीपुर में चल रही अटल भूजल योजना
भूगर्भ जल विभाग के सहायक भूभौतिकविद आकाश दीप ने बताया कि जल स्तर बढ़ाने के लिए बबीना, मऊरानीपुर में अटल भूजल योजना शुरू की गई है। यहां की 31 ग्राम पंचायतों को भूजल बढ़ाने के लिए चयनित किया। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। तालाब, चेकडैम रीचार्ज किए जा रहे हैं। इसके अलावा लोगों को स्प्रिंकर से सिंचाई करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्हें बताया जा रहा है कि इस विधि से सिंचाई करने से पानी की काफी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो ब्लॉकों में सुधरा, छह में घटा जल स्तर
वर्ष 2017 वर्ष 2021
ब्लॉक प्री मानसून भूजल प्री मानसून भूजल
बड़ागांव 7 मीटर 6.06 मीटर
बबीना 9.17 मीटर 8.12 मीटर
बामौर 12.17 मीटर 14.62 मीटर
बंगरा 9.78 मीटर 12.6 मीटर
चिरगांव 7.05 मीटर 7.58 मीटर
गुरसराय 10.9 मीटर 13.36 मीटर
मऊरानीपुर 9.10 मीटर 11.3 मीटर
मोंठ 4.30 मीटर 5.55 मीटर
वर्जन..
झांसी में 121 हाइड्रोग्राफ स्टेशन हैं। यहां पर भूगर्भ जल की जांच के लिए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगी होती है। इसको भूगर्भ में डालते हैं तो पानी तक पहुंचते ही आवाज आ जाती है। जल स्तर बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। - एमके जैदी, सीनियर जियोफिजिस्ट, भूगर्भ जल विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed