फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Betwa's water level suddenly rose, dumper drowned, driver saved his life by swimming

Jhansi News: बेतवा का एकाएक बढ़ा जल जलस्तर, डंपर डूबा, चालक ने तैरकर बचाई जान

Thu, 26 Jun 2025 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Betwa's water level suddenly rose, dumper drowned, driver saved his life by swimming

विज्ञापन
झांसी। टहरौली थानाक्षेत्र में बालू घाट से बालू लेने पहुंचा डंपर बेतवा का जलस्तर बढ़ने से डूब गया। यह देख चालक नदी में कूदा और तैरकर अपनी जान बचाई।



टहरौली के कुकर गांव में बालू घाट है। इस घाट से एक डंपर बालू लोड करने आया था। डंपर में बालू लोड की ही गई थी कि बेतवा का जलस्तर एकाएक बढ़ने लगा। डंपर के पहिये डूबने लगे। उसकी केबिन के अंदर तक पानी घुस गया। यह देख चालक ने नदी में छलांग लगा दी और तैरकर बाहर आया। उसने मालिक को घटना से अवगत कराया। डंपर मालिक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरे ट्रकों से डंपर को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन डंपर बालू में धंसने से नहीं निकल सका। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed