फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Betwa's speed slowed down, Matatila's gate dropped six feet

धीमी हुई बेतवा की रफ्तार, छह फुट गिराए गए माताटीला के गेट

Thu, 18 Aug 2022 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Betwa's speed slowed down, Matatila's gate dropped six feet
झांसी। पिछले दो दिनों से उफनाई बेतवा की रफ्तार मेें बुधवार को कमी आई। बेतवा की रफ्तार कम होने से माताटीला बांध के सोलह फुट ऊंचाई पर खोले गए गेटों को छह फुट नीचे गिरा दिया गया है। अब दस फुट ऊंचाई पर गेट खोलकर बांध का पानी बाहर निकाला जा रहा है। सिंचाई अभिंयताओं ने पानी की रफ्तार में लगातार कमी आने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

माताटीला बांध के एक्सईएन मो.फरीद के मुताबिक बांध का जलस्तर 1012 फुट बनाए रखने के लिए राजघाट बांध से छोड़े जाने वाले पानी को सीधे बेतवा में छोड़ा जा रहा है। राजघाट बांध से पानी की रफ्तार कम होने पर बुधवार को माताटीला बांध से 2.73 लाख क्यूसेक पानी ही छोड़ा गया जबकि पिछले दो दिन से चार लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। पानी की रफ्तार में कमी आने से माताटीला के 19 गेटों की ऊंचाई 16 फुट से घटाकर 10 फुट कर दी गई। एक गेट चार फुट की ऊंचाई पर खुला है। इसी तरह सुकुवां-ढुकुवां वीयर से 1.25 लाख, पारीछा बांध से 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। सिंचाई अभियंताओं का कहना है कि बेतवा के कैचमेंट इलाके में बारिश में कमी आने की वजह से रफ्तार कम हुई है। फिलहाल निचले इलाकों को अभी भी एलर्ट मोड पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed