प्रदेश से निकली गंगा, यमुना से बेहतर है बेतवा का पानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेतवा नदी का उद्गम भोपाल से है। यह नदी भोपाल, विदिशा, ललितपुर, ओरछा, झांसी होकर हमीरपुर तक पहुंचती है, जहां यमुना में इस नदी का विलय हो जाता है। जांच के हिसाब से बेतवा नदी के पानी का रंग, गंध, स्वाद सब अच्छा पाया गया है। ज्यादा कैल्शियम या मैग्नेशियम वाला कठोर जल नहीं है। पानी में आर्सेनिक, लेड सेलेनियम, मरकरी, फ्लोराइड, नाइट्रेट जैसे हानिकारक रसायन नहीं हैं। अगर बेतवा नदी के पानी की तुलना गंगा और यमुना के पानी की पीएच वैल्यू (हाइड्रोजन की क्षमता) से किया जाए तो बेतवा का पानी बहुत बेहतर है।
मानक के हिसाब से नदी की पीएच वैल्यू औसतन 7.4 होनी चाहिए। बेतवा की पीएच वैल्यू 6.4 से 7.8, गंगा की 7.1 से 9.6 और यमुना की 7.5 से 11.8 के बीच है। यही कारण है कि बेतवा का पानी दूसरी नदियों की तुलना में बेहतर है।
बेतवा नदी से मिलने वाले कच्चे पानी का बबीना जलशोधन केंद्र में कई चरणों में शुद्धीकरण किया जाता है। कच्चा पानी बेहतर रहता है, इसलिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती। हर तीन घंटे में पानी की जांच होती है। पानी में शुद्ध जल के सभी तथ्य मौजूद हैं। इसको सीधा पिया जा सकता है।
आरके त्रिपाठी, उपखंड अधिकारी बबीना जलशोधन केंद्र
पीने योग्य पानी के गुण
- जल में आंखों से दिखने वाले कण और जीव वनस्पति नहीं हों
- हानि पहुंचाने वाले सूक्ष्म जीव या कण न हों।
- जल का पीएच संतुलित हो।
- जल में पर्याप्त मात्रा आक्सीजन घुला हो।