फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Betwa canal will be closed for two months from November 5

Jhansi News: पांच नवंबर से दो महीने के लिए बंद होगी बेतवा नहर

Sat, 04 Nov 2023 12:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Betwa canal will be closed for two months from November 5
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बेतवा नहर प्रणाली के जरिए संचालित होने वाली नहरों को पांच नवंबर से सलाना रखरखाव एवं सिल्ट सफाई के लिए करीब दो माह तक बंद रखा जाएगा। पांच नवंबर से नहर के बंद होने के बाद इन नहरों की सफाई का काम 15 नवंबर से आरंभ कराया जाएगा।

बेतवा नहर प्रणाली झांसी की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना है। इसके जरिए रबी सीजन में कुल करीब 15 हजार हेक्टेयर रकबा सिंचित होता है। रबी सीजन की सिंचाई आरंभ होने से पहले हर साल नहर की सफाई कराई जाती है। इस वर्ष पांच नवंबर से नहर बंद कर दी जाएगी। सिंचाई अफसरों के मुताबिक नहर बंद होने के बाद करीब दस दिन इसे सूखने में लगेगा। इसके बाद नहर की सफाई आरंभ कराई जाएगी। इसी तरह सपरार प्रखंड, गुरसराय, रानीपुर, स्यावरी एवं पहूंज नहर की सफाई कार्य आरंभ कराए गए हैं।
विज्ञापन



सालाना मरम्मत कार्य के लिए बेतवा नहर को पांच नवंबर से बंद किया जाएगा। रबी सीजन के आरंभ होने से पहले यह काम पूरा करा लिया जाएगा।
महेश्वरी प्रसाद
अभियंता, बेतवा नहर प्रणाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed