फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Betwa canal opened to fill 396 ponds

Jhansi News: 396 तालाबों को भरने के लिए खोली गई बेतवा नहर

Mon, 06 May 2024 03:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Betwa canal opened to fill 396 ponds
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी में जनपद के तालाबों का जल स्तर नीचे गिरता जा रहा है। तालाबों का जल स्तर नीचे जाने से आसपास के गांव के लोगों के हैंडपंप भी काम करना बंद कर चुके हैं। पशुओं को भी पीने का पानी नहीं मिल रहा। इसको देखते हुए अब इन तालाबों को भरने के लिए बेतवा नहर फिर से खोल दी गई है। इस नहर की मदद से जनपद के 396 तालाबों को भरा जाएगा। झांसी प्रखंड के अधिशासी अभियंता उमेश कुमार के मुताबिक नहर की मदद से चिरगांव के बेहटासंत, सेमरी, मोंडखुर्द, बरल, बकुआं, मोंठ के जौरा, छपार, तालौड़, सिमरिया, शाहजहांपुर, लड़ावरा, टांडा, बढ़ावली, पावई एवं बामौर के करगुवां खुर्द, अचौसा, गढ़वई तालाब को भरा जाएगा।

इसी तरह गुरसराय ब्लॉक के मड़ौरी, मड़पुरा, अजनेरी, छिरौरा, बड़ागांव के बेहटा, आरी एवं बबीना के गढमऊ झील समेत अन्य तालाब भरे जाएंगे। एक्सईएन के मुताबिक इन सभी तालाबों को गुरसराय नहर की मदद से भरा जाएगा। सिंचाई निर्माण पंचम की ओर से कलौथरा एवं सिमरा के तालाब भी जोड़े जाएंगे। यह नहरें पंद्रह मई तक चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed