फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Before examination do teekakaran

परीक्षा से पहले विद्यार्थियों का हो टीकाकरण

Thu, 01 Jul 2021 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Before examination do teekakaran
झांसी। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बुधवार को परीक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर बुंदेलखंड विवि के कुलपति को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने परीक्षाओं से पहले हर विद्यार्थी का टीकाकरण कराने की मांग की। एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक अभिषेक प्रताप ने कहा कि विवि परिसर में संचालित होने वाले सभी कोर्सों के परीक्षा संबंधी निर्देश जल्द जारी किए जाएं। साथ ही सभी विद्यार्थियों से परीक्षा शुल्क लिया गया है और परीक्षा सिर्फ अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं की होनी है। ऐसे में बाकी के छात्र-छात्राओं के परीक्षा शुल्क से जरूरत पड़ने पर प्राइवेट अस्पताल से विवि वैक्सीन खरीद कर 100 फीसदी विद्यार्थियों का टीकाकरण कराए। बचे हुए विभागों के परीक्षा परिणाम जल्द घोषित किए जाएं। साथ ही परीक्षा फ ॉर्म भरने की आखिरी तारीख बढ़ाई जाए। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश पाराशर ने कहा कि अगर विवि प्रशासन को टीकाकरण में स्वयंसेवकों कि जरूरत पड़ती है, तो एनएसयूआई उन्हें 2 दिन के भीतर स्वयंसेवकों की सूची प्रदान कर मदद करेगी। इस मौैके पर सुमित दांगी, विवि इकाई के महासचिव आशुतोष तिवारी, अजय यादव, विशाल भारद्वाज व सूरज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed