फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   B.Ed Counselling: Seats allotted to 11500 students

बीएड काउंसलिंग : 11500 छात्र-छात्राओं को सीट हुई एलॉट

Fri, 23 Aug 2024 05:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
B.Ed Counselling: Seats allotted to 11500 students
- कॉलेजों ने किया कंफर्म, फीस भरने का काम शुरू
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की पहले चरण की चल रही काउंसलिंग के लिए 75 हजार छात्र-छात्राओं में से 12 हजार ने पंजीकरण और च्वाइस फिलिंग की। जिनमें से करीब 11500 को ही सीट एलॉट की गईं। बृहस्पतिवार को कॉलेजों ने दाखिले कंफर्म किए और छात्र-छात्राओं ने फीस जमा करके दाखिले लिए।
बीएड काउंसलिंग 13 अगस्त से शुरू हुई है। पहले चरण की काउंसलिंग में सीट एलॉट के बाद विद्यार्थियों की फीस जमा होने का काम शुरू हो गया है, जो 24 अगस्त तक चलेगा। 25 अगस्त से दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू होगी और पंजीकरण शुरू होंगे। 26 अगस्त से 31 अगस्त तक पंजीकरण और च्वाइस भरने की प्रक्रिया चलेगी। एक सितंबर को भी छात्र-छात्राओं को च्वाइस भरने का अंतिम मौका दिया जाएगा। दो सितंबर को सीट एलॉट होंगी और तीन से आठ सितंबर तक कॉलेज दाखिला कंफर्म करेंगे और छात्र-छात्राएं फीस जमा करके दाखिला लेंगे।
विज्ञापन

पूल काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन 11 से 15 सितंबर तक होंगे। 16 सितंबर को च्वाइस भरी जाएगी और 17 सितंबर को सीट एलॉट होगी। 18 व 19 सितंबर को एलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करके विद्यार्थी दाखिला लेंगे। 20 से 28 सितंबर तक डायरेक्ट एडमिशन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के स्टेट कॉर्डीनेटर प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि पहले चरण की काउंसलिंग के लिए 12 हजार छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण करवाकर च्वाइस भरी थी। इनमें से करीब 11500 को सीट एलॉट हुई हैं और बृहस्पतिवार से कॉलेजों ने दाखिला कंफर्म किए और विद्यार्थियों का फीस जमा करना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed