{"_id":"682f8666f41e67b7080ed5e1","slug":"bed-biometric-attendance-will-be-done-in-both-the-shifts-exam-guidelines-issued-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-561091-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड : दोनों ही पालियों में होगी बायोमैट्रिक हाजिरी, परीक्षा की गाइडलाइन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड : दोनों ही पालियों में होगी बायोमैट्रिक हाजिरी, परीक्षा की गाइडलाइन जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। एक जून को होने वाली बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके तहत परीक्षा कक्ष में प्रत्येक छात्र-छात्रा की बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज होगी। परीक्षा केंद्र परिसर में छात्र-छात्रा को एक घंटे पहले पहुंचाना होगा। विशेष स्थिति में ही परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद तक परीक्षा कक्ष में प्रवेश संभव होगा।
प्रदेश कॉर्डीनेटर प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि 3.47 लाख छात्र-छात्राओं की शुचिता से प्रवेश परीक्षा कराने के लिए 69 जिलों में 751 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी गई है। कक्षा में बैठने के बाद छात्र-छात्राओं की दोनों ही पाली में बायोमैट्रिक हाजिरी होगी। स्पष्ट रूप से कहा गया है कि परीक्षा शुरू होने के बाद किसी को भी परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। केवल विशेष परिस्थिति पर ही केंद्राध्यक्ष की सहमति से परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद तक परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
प्रो. सिंह ने बताया कि 29 मई की रात तक सभी जिलों में बीयू के प्रतिनिधि पहुंच जाएंगे, जो 30 मई को डीएम, जिला समन्वयक आदि के साथ बैठक करेंगे। तय किया है कि सुबह की पारी का पेपर जिला कोषागार से सुबह पांच बजे और दूसरी पारी का सुबह नौ बजे खोलकर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। परीक्षा के समय छात्र-छात्राओं को दी जाने वाली ओएमआर सीट तीन प्रतियों में होगी। पहली प्रति बीयू में जांच के लिए आएगी। एक प्रति जिला कोषागार में रखी जाएगी और तीसरी परीक्षार्थी अपने साथ लेकर जाएंगा।
विज्ञापन
0- गलत उत्तर पर होगी नेगेटिव मार्किंग
प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि प्रत्येक पाली की परीक्षा में 100-100 प्रश्न आएंगे। प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होगा। यदि उत्तर गलत होता है, तो एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।
0- 25 मई को जारी कर दिए जाएंगे प्रवेश पत्र
कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र 25 मई की सुबह ऑनलाइन जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि डाउनलोड करने के बाद प्रत्येक परीक्षार्थी को दो प्रतियों में प्रिंट साथ लाना होगा। दोनों ही प्रति में वहीं फोटो लगानी होगी, जो आवेदन में लगाई है। प्रवेश पत्र की एक प्रति परीक्षा कक्ष में जमा करवा ली जाएगी।