फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BEd: Biometric attendance of candidates will be recorded in both shifts

बीएड : दोनों पालियों में दर्ज होगी परीक्षार्थियों की बायोमीट्रिक उपस्थिति

Mon, 12 Jun 2023 11:33 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 12 Jun 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
BEd: Biometric attendance of candidates will be recorded in both shifts
- परीक्षा के दौरान प्रवेशपत्र की दो प्रति और दो फोटो ले जाना आवश्यक
विज्ञापन

- प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। उप्र बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र की दो प्रतियां लेकर आना होगा। इसके अलावा दो फोटो व पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। परीक्षार्थियों की दोनों ही पालियों में बायोमीट्रिक उपस्थिति और फेस स्कैनिंग करवाई जाएगी। परीक्षा की तैयारियों को बुंदेलखंड विवि ने रूपरेखा तय कर ली है। विवि से सभी जिलों में पर्यवेक्षक भेजे गए हैं।
15 जून को प्रदेशभर के 1108 परीक्षा केंद्रों पर बीएड की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिसमें 4,72,882 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बिना प्रवेशपत्र परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा के समय प्रवेशपत्र की दो प्रतियां लेकर जाना है। परीक्षार्थियों को एक प्रवेशपत्र पर अपनी फोटो (जो आवेदन फार्म में लगाई गई हो) लगाकर जमा करना होगा। इसके अलावा एक अन्य प्रति अपने पास सुरक्षित रखनी होगी, जो कि काउंसलिंग के समय आवश्यक होगी। परीक्षार्थियों की दोनों ही पालियों में बायोमीट्रिक उपस्थिति और फेस स्कैनिंग करवाई जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से सभी जिलों के लिए पर्यवेक्षकों को कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रवेश परीक्षा के लिए 16 नोडल विवि बनाए गए हैं। मंगलवार को नोडल अधिकारी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, जिला समन्वयक, डीआईओएस, बीयू की टीम परीक्षा की तैयारियों को अंतिम स्वरूप देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम को टीमें हर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करेंगी। वहीं प्रश्नपत्रों को कोषागार में सुरक्षित रखवाया गया है। जो कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के कुछ समय पहले ही पहुंचाए जाएंगे कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा को लेकर बीयू की ओर से तैयारियां पूरी हैं। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा में पूरी गोपनीयता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed