फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Beauty parlors remained sluggish in summer, will make up for it in winter

Jhansi News: गर्मियों में ब्यूटी पार्लर रहे सुस्त, सर्दियों में होगी भरपाई

Sat, 12 Oct 2024 04:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Beauty parlors remained sluggish in summer, will make up for it in winter
नवरात्र, करवाचौथ, दीपावली और शादियों की हुई बुकिंग, पार्लरों में लगी युवतियों और महिलाओं की भीड़ त्योहारी सीजन के चलते बढ़ने लगी भीड़, एडवांस हो चुकी बुकिंग
विज्ञापन

फोटो-मेकअप करती आर्टिस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। त्योहारी सीजन के चलते महानगर के ब्यूटी पार्लरों में भीड़ बढ़ने लगी हैं। जहां इस बार गर्मियों में विवाह के मुहूर्त कम थे। शहर के सभी ब्यूटी पार्लरों का व्यवसाय मंदा पड़ गया। वहीं, इसकी भरपाई सर्दियों में होने वाली है। नवरात्र, करवाचौथ, दीपावली की भी धूम रहने वाली है। इससे व्यवसाय गति पकड़ रहा है।
विज्ञापन

त्योहार नजदीक आते ही महिलाओं में अलग सा उत्साह भर जाता है। हर रीति-रिवाज पर सजना-संवरना उनकी प्राथमिकता बन गई है। पहले से बुकिंग कर अपना समय बचाती हैं। कई पार्लर मेहंदी की भी बुकिंग लेते हैं। महिलाएं दुर्गापूजा, करवाचौथ, दीपावली पर मेहंदी लगवाने जाती हैं। समय के साथ यह व्यवसाय भी परिवर्तित हो रहा है। दुल्हनें प्रसिद्ध महिलाओं की फोटो लेकर आती हैं और उनके जैसा मेकअप करने को कहती हैं। चाहे वह उन पर अच्छा लगे या ना लगे। पहले दुल्हन के साथ एक महिला आती थी। अब पांच से छह महिलाएं आने लगी हैं। दुल्हन से अधिक समय साथ आईं महिलाओं को तैयार करने में लग जाता है। ग्राहक ब्यूटी पार्लर नहीं जा रही हैं। अपनी सुविधानुसार जगह पर मेकअप आर्टिस्ट को बुला रही हैं। मनचाही फीस उनको दे रही हैं। अब फ्रीलांसिंग के जरिए भी मेकअप आर्टिस्ट आने लगे हैं। इनका एक जगह पर ब्यूटी पार्लर स्थापित नहीं होता है। एक जगह से दूसरी जगह ग्राहक की बुकिंग पर जाते हैं। इससे परंपरागत ब्यूटी पार्लर नुकसान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन-1

त्योहारी सीजन के चलते महिलाओं की संख्या बढ़ी हैं। ऑफ सीजन में मेकअप कम हो पाते हैं। इस दौरान एक से छह महीने का ब्यूटी पार्लर का कोर्स सिखाया जाता है। - अनिका, ब्यूटी पार्लर संचालिका

50 से अधिक एडवांस बुकिंग अप्रैल तक की आ चुकी हैं। दुल्हनें शादी के तीन-चार महीने पहले ही बुकिंग कर देती हैं। ऑफ सीजन में उनके पैकेज शुरू हो जाते हैं, जिससे व्यवसाय लगातार चलता रहता है। - पूजा पचौरी, ब्यूटी पार्लर संचालिका

आजकल युवतियों और महिलाओं को नो मेकअप लुक अधिक पसंद आ रहा है। सेलिब्रिटी जैसे तैयार होने की मांग करती हैं। इसकी फीस सामान्य से अधिक रहती है। - ईशा, ब्यूटी पार्लर संचालिका


त्योहारों के दौरान भीड़ बढ़ गई हैं। ऑफ सीजन में दुल्हनें लहंगा, ज्वैलरी आदि की बुकिंग कर के जाती हैं। साथ ही पार्लर पर कोर्स भी सिखाया जाता है। - विपिन, ब्यूटी पार्लर संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed