फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Be careful... a lot of adulterated goods were sold in the last Holi, 62 percent of the samples failed.

Jhansi News: सावधान...पिछली होली में खूब बिका था मिलावटी सामान, 62 फीसदी नमूने हो गए थे फेल

Mon, 18 Mar 2024 02:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Be careful... a lot of adulterated goods were sold in the last Holi, 62 percent of the samples failed.
तीन नमूने मिले थे हानिकारक, खाने से कैंसर तक का हो सकता खतरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पिछली होली पर झांसी में मिलावटी खाद्य पदार्थों की खूब बिक्री हुई थी। इसकी पुष्टि खाद्य प्रशासन विभाग की रिपोर्ट करती है। विभाग द्वारा लिए गए 62 फीसदी नमूने फेल हो गए थे। तीन खाद्य पदार्थ तो हानिकारक मिले थे, जिनके सेवन से कैंसर तक का खतरा हो सकता है।

27 में 14 नमूने अधोमानक मिले थे। इसमें रिफाइंड के तीन, पनीर के दो समेत बेसन, बर्फी, मटर नमकीन, लाल मिर्च, नारियल बर्फी के नमूने शामिल हैं। इसके अलावा तीन खाद्य पदार्थ के नमूनों की जांच के बाद प्रयोगशाला ने इन्हें असुरक्षित घोषित कर दिया था। इसमें बेसन का सेव, लड्डू और रंगीन कचरी शामिल हैं। बताया गया कि खाद्य पदार्थों में 100 पीपीएम (पार्ट्स पर मिलियन) तक रंग डाला जा सकता है। मगर बेसन के सेव में 160 पीपीएम तो रंगीन कचरी में 200 पीपीएम से भी अधिक रंग होने की पुष्टि हुई। जिला अभिहित अधिकारी चितरंजन कुमार का कहना है कि जिन खाद्य पदार्थों के नमूने संदिग्ध लगते हैं, उन्हें ही जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाता है। उन्होंने बताया कि पिछले साल भेजे गए नमूनों में 10 पास और 17 फेल हो गए थे। नमूने फेल मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। होली के मद्देनजर खाद्य पदार्थों के नमूने लेने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। वहीं, जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. डीएस गुप्ता का कहना है कि खाद्य पदार्थों में निर्धारित से ज्यादा रंग मिला होने से कैंसर हो सकता है। किडनी और लिवर भी खराब हो सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed