{"_id":"666f0dd5e544b6d4cc035212","slug":"bcci-secretary-jai-shah-offered-prayers-at-pitambara-peeth-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: पीतांबरा पीठ पहुंचे सीसीआई सचिव जय शाह, पूजा-अर्चना कर लिया मां बगलामुखी का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: पीतांबरा पीठ पहुंचे सीसीआई सचिव जय शाह, पूजा-अर्चना कर लिया मां बगलामुखी का आशीर्वाद
Sun, 16 Jun 2024 09:38 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 16 Jun 2024 09:38 PM IST
सार
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचकर मां बगलामुखी की पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
बीसीसीआई सचिव जय शाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पुत्र एवं बीसीसीआई सचिव जय शाह रविवार को दतिया पहुंचे। यहां उन्होंने पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचकर मां बगलामुखी की पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। इस दौरान जय शाह ने मीडिया से दूरी बनाई रखी।
विज्ञापन
बीसीसीआई सचिव जय शाह के अचानक दोपहर को दतिया स्थित पीतांबरा पीठ पहुंचने की खबर लगते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। जानकारी मिलने पर मंदिर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्होंने पूजा अर्चना की। गौरतलब है कि वह शनिवार को ग्वालियर में क्रिकेट स्टेडियम के उद्घाटन के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव व पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के साथ आए थे। यहीं से रविवार को उन्होंने दतिया पहुंचकर मां का आशीर्वाद लिया। करीब आधे घंटे से ज्यादा वह मंदिर परिसर में रुके।
विज्ञापन