फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Battle of Independence Break Durg in jhansi

आजादी की लड़ाई का साक्षी दुर्ग बदहाल, एक करोड़ खर्च होने के बाद भी सड़क है न पानी कैसे जाएं सैलानी

Wed, 21 Nov 2018 08:00 AM IST
अंकित द्विवेदी, ललितपुर
अंकित द्विवेदी, ललितपुर Updated Wed, 21 Nov 2018 08:00 AM IST
विज्ञापन
Battle of Independence Break Durg in jhansi
jhansi-ki-rani

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का रणनीति स्थल बालाबेहट का किला प्रशासनिक उपेक्षा के चलते बदहाल है। राजा मर्दन सिंह के इस किले में कभी आजादी की लड़ाई की गोपनीय रणनीति बनाई जाती थी, पर अब इसका पुरसाहाल नहीं है। मूलभूत सुविधाएं न होने के कारण यहां सैलानी भी आने से कतराते हैं। तीन साल पहले शासन ने किले के जीर्णोद्धार के लिए एक करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया था, लेकिन बदहाली का आलम ज्यों का त्यों है।

विज्ञापन


ललितपुर मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर कस्बा बालाबेहट में यह प्राचीन किला मौजूद है। इतिहासकारों के अनुसार पंद्रह से सोलहवीं शताब्दी में गौंड़ राजाओं ने इसका निर्माण कराया था। मराठा शासक  राजा गंगाधर राव ने इसका जीर्णोद्धार करवाया था।
विज्ञापन

 
पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार बालाबेहट मराठा रियासत का अंतिम गांव था। 1857 की क्रांति के दौरान अंग्रेजों से मोर्चा लेने वाले क्रांतिकारियों के रुकने का यह बड़ा अड्डा था। किले में बुर्ज, परकोटा, रानीमहल, हाथी दरवाजा एवं बावड़ी मौजूद है। यह सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र हो सकती है। लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यहां पहुंचने के लिए न अच्छी सड़क है और न ही वहां पानी की व्यवस्था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल पहले 13वें वित्त आयोग से इस किले के लिए एक करोड़ का बजट जारी किया गया था। इससे किले में रानी महल, हाथी दरवाजा का निर्माण करवाया गया था। किले को गौंड़ राजाओं ने जागीर मिलने के बाद बनवाया था।  यह किला प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान क्रांति की रणनीतियों का प्रमुख केंद्र हुआ करता था।-एसके दुबे, मंडलीय पुरातत्व अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed