फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Basic Education Department started School Chalo campaign

Jhansi News: बेसिक शिक्षा विभाग ने शुरू किया स्कूल चलो अभियान

Mon, 22 Apr 2024 04:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Basic Education Department started School Chalo campaign
- नए सत्र का लक्ष्य पूरा करने को हो रही कवायद, स्कूलों में सुविधाओं के अनुसार नहीं बढ़ रही छात्र संख्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नए सत्र में 14 हजार नए बच्चों के प्रवेश का लक्ष्य का अब तक पांच प्रतिशत भी पूरा नहीं हुआ है, इसलिए स्कूल चलो अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत जागरुकता कार्यक्रम तथा जनसंपर्क किया जा रहा है। जिला स्तर पर सभी स्कूलों को अभियान चलाकर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। कुछ स्कूलों ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है।
जिले में कुल 1452 बेसिक स्कूल हैं, जिनमें 888 प्राथमिक, 291 उच्च प्राथमिक तथा 273 कंपोजिट विद्यालय हैं। इनके अतिरिक्त नौ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भी हैं। नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद से स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने पर शासन का जोर है। इसी के तहत जागरुंकता अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन


सभी बच्चों को शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से जागरुकता और जनसंपर्क अभियान चल रहा है। किसी कारण से पढ़ाई छोड़कर घर बैठने वाले बच्चों को भी स्कूल पहुंचाने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नीलम यादव, बीएसए

बॉक्स ----
बेसिक स्कूलों में बच्चे गर्मी से नहीं होंगे परेशान
जिले के 13 बेसिक स्कूलों के बिजली कनेक्शन मंजूर हो गए हैं। मार्च माह में शासन से ग्रांट मंजूर होने के बाद से ही कनेक्शन लेने के प्रयास किए जा रहे थे। देहात क्षेत्र के इन सभी स्कूलों के बच्चे अब गर्मी से परेशान नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed