{"_id":"661efb566e28be06060b8d84","slug":"bansis-rajat-tripathi-passed-ias-exam-jhansi-news-c-131-1-ltp1001-113396-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बांसी के रजत त्रिपाठी ने आईएएस परीक्षा पास की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बांसी के रजत त्रिपाठी ने आईएएस परीक्षा पास की
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर-बांसी। कस्बा बांसी के रहने वाले कुलदीप त्रिपाठी के पुत्र रजत त्रिपाठी ने देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता संघ लोक सेवा आयोग (आईएएस) की वर्ष 2023-24 की परीक्षा में 515वां रैंक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। इस कामयाबी से परिजन काफी खुश नजर आए।
पिता कुलदीप त्रिपाठी ने बताया कि रजत त्रिपाठी वर्तमान में आईएफएस के पद पर दमन दीप में तैनात हैं। उससे पहले बेटा दमन दीप में ही कस्टम आफीसर के पद पर तैनात रहा। रजत ने अपनी शिक्षा ताऊ शिवनारायण त्रिपाठी एसडीओ आरईएस के पास गंज वसौदा में इंटर तक तक ग्रहण की थी। इसके बाद इंदौर और फिर दिल्ली में कोचिंग की तैयारी करके यह सफलता प्राप्त की है। जानकारी मिलते ही उनके चाचा ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप त्रिपाठी सहित अन्य परिजनों व ग्रामीणों में खुशी से की लहर दौड़ गई उन्होंने रजत के चयन पर मोबाइल पर उन्हें बधाई दी।