फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bank manager demanded 10% bribe from the beneficiary of CM loan scheme

Jhansi News: सीएम ऋण योजना के लाभार्थी से बैंक मैनेजर ने मांगी दस फीसदी रिश्वत

Sat, 26 Apr 2025 02:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Bank manager demanded 10% bribe from the beneficiary of CM loan scheme

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी सीएम युवा उद्यमी ऋण योजना में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक ने ऋण स्वीकृत करने के एवज में दस फीसदी पचास हजार रुपये घूस की मांग कर दी। युवक के इन्कार करने पर प्रबंधक शराब की बोतल के लिए दबाव बनाने लगा। युवक के कुछ भी देने से मना करने पर प्रबंधक ने उसका ऋण स्वीकृत नहीं किया। युवक की शिकायत पर कराई गई जांच के बाद आरोपी शाखा प्रबंधक को हटाकर उसका ललितपुर तबादला कर दिया गया। बैंक की ओर से मामले की आंतरिक जांच कराई जा रही है।

हंसारी निवासी युवक ने अपनी शिकायत में बैंक अफसरों को बताया कि बैंक की एक शाखा में उसने ऋण के लिए 18 मार्च को आवेदन किया। 25 मार्च को उसे शाखा प्रबंधक ने फोन करके बुलाया। मैनेजर ने उससे पांच लाख रुपये का ऋण स्वीकृत करने के एवज में दस फीसदी रकम देने को कहा। इस रकम को देने से इन्कार करने पर प्रबंधक ने शराब की बोतल की डिमांड कर दी। युवक ने इसका गुपचुप तरीके से वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ ही इसकी बैंक अफसरों से शिकायत कर दी। रीजनल मैनेजर अन्नम कुमार के मुताबिक एक वीडियो संज्ञान में आया है। आरोपी शाखा प्रबंधक को तत्काल हटाकर ललितपुर भेज दिया गया। मामले की आगे जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन




इनसेट



2200 युवा उद्यमियों को ऋण देने का लक्ष्य

सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत इस साल 2200 उद्यमियों को ऋण दिया जाना है। इसके तहत 18-45 आयु वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार के लिए 5 लाख का ऋण दिया जाता है। इसमें सब्सिडी दिए जाने का भी प्रावधान है। मई में ऋण वितरण किया जाना है। इसके लिए सभी बैंकों की ओर से तैयारी चल रही है। शुरुआत में 100 आवेदकों के ऋण स्वीकृत करके उनके खाते में यह रकम भेजी जाएगी। एलडीएम अजय शर्मा का कहना है कि अप्रैल-मई में बैंककर्मियों के सर्वाधिक ट्रांसफर होते हैं। इसके बाद भी 100 से अधिक आवेदकों के ऋण स्वीकृत करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed