फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bamour water supply

बामौर के असिंचित इलाकों तक पहुंच सकेगा पानी

Thu, 21 Jan 2021 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Bamour water supply
झांसी। गंभीर सूखे से जूझ रहे बामौर ब्लॉक के दो दर्जन से अधिक इलाकों भी जल्द सिचिंत हो सकते हैं। सिंचाई विभाग को डिकौली गांव के पास एक विशाल जलाशय मिला है। खास बात लखनऊ से आई तकनीकी टीम ने इस जलाशय में बेतवा नदी के अपस्ट्रीम धारा से करीब 12,500 क्यूसेक पानी निरंतर मिलने की पुष्टि की है। ऐसे में यहां से नई नहर योजना आरंभ होने की संभावना बढ़ गई।
विज्ञापन

जनपद में बामौर ब्लॉक के कई इलाके ड्राई जोन में आते हैं। यहां न सिर्फ भूजल स्तर काफी नीचे है बल्कि यहां के गांव नहरों के टेल प्वांइट पर स्थित हैं। इस वजह से किसानों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। गर्मी में यहां से गुजरने वाली बेतवा नदी भी करीब सूख जाती है। डिकौली तक आते-आते इसमें नाममात्र का पानी बचता है। कुछ माह पहले डिकौली में पानी के विशाल जल स्रोत के बारे में मालूम चला लेकिन, अभियंताओं को पानी की निरंतरता को लेकर संशय था। इसको परखने के लिए लखनऊ से एक विशेष जांच टीम बुलाई गई।
विज्ञापन

टीम ने यहां करीब 12500 क्यूसेक पानी के निरंतर रिसाव की पुष्टि की है। रिसाव की पुष्टि के बाद अब सिंचाई विभाग इसके पानी को सिंचाई में इस्तेमाल करने का प्रस्ताव तैयार करने में जुट गया है। अभियंताओं का कहना है जलाशय में निरंतर डिस्चार्ज मिलने से नई नहर योजना आरंभ हो सकेगी। इससे डिकौली समेत आसपास के दो दर्जन से अधिक गांव के असिंचित इलाकों को सिचिंत किया जा सकेगा। अधिशासी अभियंता उमेश कुमार के मुताबिक निरंतर डिस्चार्ज मिलने से इन इलाकों तक पानी पहुंचने की उम्मीद पैदा हुई है। अभी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed