{"_id":"60b299fb8ebc3e5563719a85","slug":"bagicho-me-nhi-av-gharo-me-laga-rhe-oxgegan-dene-bale-podhe-jhansi-news-jhs1959319110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगीचों में नहीं अब घरों में लगा रहे हैं ऑक्सीजन देने वाले पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगीचों में नहीं अब घरों में लगा रहे हैं ऑक्सीजन देने वाले पौधे
विज्ञापन
बगीचों में नही अब घरों में लगा रहे हैं ऑक्सीजन देने वाले पौधे
झांसी। कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन के लिए हाहाकर मच गया था। ऑक्सीजन सिलिंडर के इंतजाम में लोग इधर-उधर भाग रहे थे। ऑक्सीजन प्लांट पर भी लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग रही थी। लेकिन अब घरों को ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए लोग अधिक ऑक्सीजन देने वाले इंडोर पौधों को घरों में लगा रहे हैं। जिसके चलते इंडोर पौधों की बिक्री काफी बढ़ गई है।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने शहर भर में कोहराम मचाया है। जिसके चलते करोना संक्रमित मरीजों में लगातार इजाफा हो रहा था। वहीं मौतों के आंकड़े भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही थी। संक्रमित मरीजों में सबसे अधिक ऑक्सीजन की समस्या पैदा हो रही थी। वहीं अब विशेषज्ञों द्वारा तीसरी लहर आने की चेतावनी को जारी किया गया है। जिसके चलते अब लोगों ने घरों में अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधों को लगाना शुरू कर दिया गया है। जिसमें एरिया पाम, डिविनवेशिया, क्रिसमस ट्री, करोटिंग, लाल जरसीना, सन ऑफ इंडिया, स्पाइडर प्लांट, जेट प्लांट, स्नेक प्लांट, मनीप्लांट, बैंबू प्लांट, एलोवेरा के पौधों की बिक्री में इजाफा हो गया है।
वैसे तो हर पेड़ पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन देता है। कई प्रजातियों के इंडोर पौधे भी उपयुक्त मात्रा में ऑक्सीजन देते हैं। घर में ऑक्सीजन का वातावरण बनाने के करने के लिए घरों में भी इंडोर पौधों को लगाया जा सकता है। वीके मिश्रा, जिला वनाधिकारी
विज्ञापन
घरों के भीतर लगने वाले पौधों की मांग काफी बढ़ गई है। पहले एक दिन में दस से पंद्रह पौधों की बिक्री होती थी। लेकिन अब बीस से तीस पौधे रोजाना बिक रहे हैं। हर कोई अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधों की मांग कर रहा है। गीता, नर्सरी संचालक