फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bagicho me nhi av gharo me laga rhe oxgegan dene bale podhe

बगीचों में नहीं अब घरों में लगा रहे हैं ऑक्सीजन देने वाले पौधे

Sun, 30 May 2021 01:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
bagicho me nhi av gharo me laga rhe oxgegan dene bale podhe
बगीचों में नही अब घरों में लगा रहे हैं ऑक्सीजन देने वाले पौधे
विज्ञापन

झांसी। कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन के लिए हाहाकर मच गया था। ऑक्सीजन सिलिंडर के इंतजाम में लोग इधर-उधर भाग रहे थे। ऑक्सीजन प्लांट पर भी लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग रही थी। लेकिन अब घरों को ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए लोग अधिक ऑक्सीजन देने वाले इंडोर पौधों को घरों में लगा रहे हैं। जिसके चलते इंडोर पौधों की बिक्री काफी बढ़ गई है।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने शहर भर में कोहराम मचाया है। जिसके चलते करोना संक्रमित मरीजों में लगातार इजाफा हो रहा था। वहीं मौतों के आंकड़े भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही थी। संक्रमित मरीजों में सबसे अधिक ऑक्सीजन की समस्या पैदा हो रही थी। वहीं अब विशेषज्ञों द्वारा तीसरी लहर आने की चेतावनी को जारी किया गया है। जिसके चलते अब लोगों ने घरों में अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधों को लगाना शुरू कर दिया गया है। जिसमें एरिया पाम, डिविनवेशिया, क्रिसमस ट्री, करोटिंग, लाल जरसीना, सन ऑफ इंडिया, स्पाइडर प्लांट, जेट प्लांट, स्नेक प्लांट, मनीप्लांट, बैंबू प्लांट, एलोवेरा के पौधों की बिक्री में इजाफा हो गया है।
विज्ञापन

वैसे तो हर पेड़ पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन देता है। कई प्रजातियों के इंडोर पौधे भी उपयुक्त मात्रा में ऑक्सीजन देते हैं। घर में ऑक्सीजन का वातावरण बनाने के करने के लिए घरों में भी इंडोर पौधों को लगाया जा सकता है। वीके मिश्रा, जिला वनाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों के भीतर लगने वाले पौधों की मांग काफी बढ़ गई है। पहले एक दिन में दस से पंद्रह पौधों की बिक्री होती थी। लेकिन अब बीस से तीस पौधे रोजाना बिक रहे हैं। हर कोई अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधों की मांग कर रहा है। गीता, नर्सरी संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed