फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Babula 587 vote aagey

Jhansi News: पहली वरीयता में भाजपा के बाबूलाल 587 वोटों से आगे

Thu, 02 Feb 2023 11:59 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Babula 587 vote aagey
झांसी। इलाहाबाद - झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती में भाजपा प्रत्याशी डा. बाबूलाल तिवारी 587 वोटों से बढ़त बनाने में कामयाब रहे। उन्हें सुरेश कुमार त्रिपाठी से कड़ी टक्कर मिली। सपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे। अब हार-जीत का फैसला द्वितीय वरीयता के वोटों की गिनती से होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना झांसी के बुंदेलखंड महाविद्यालय में सुबह आठ बजे शुरू हुई। शाम सात बजे पहले चक्र का रुझान सामने आया। 14,000 वोटों की गिनती में भाजपा के डा. बाबूलाल तिवारी को 4534, सुरेश कुमार त्रिपाठी को 4174 व सपा के डा. एसपी सिंह पटेल को 2763 वोट हासिल हुए। इसके अलावा अशोक कुमार राठौर को 233, इमरान अहमद को 339, उपेंद्र कुमार वर्मा को 295, जगदीश प्रसाद व्यास को 83, डा. प्रेमचंद्र यादव को 46, लालमणि द्विवेदी को 830 व डा. हरिओम बादल को 79 वोट हासिल हुए। जबकि, 624 वोट अवैध घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन

रात साढ़े नौ बजे प्रथम वरीयता के सभी 26,138 वोटों की गिनती कर ली गई, जिनमें भाजपा के डा. बाबूलाल तिवारी को 8,457 वोट हासिल हुए। जबकि, सुरेश कुमार त्रिपाठी 7,870 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। सपा प्रत्याशी डा. एसपी सिंह पटेल को 5,316 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा अशोक कुमार राठौर को 404, इमरान अहमद को 559, उपेंद्र कुमार वर्मा को 469, जगदीश प्रसाद व्यास को 221, डा. प्रेमचंद्र यादव को 75, लालमणि द्विवेदी को 1467 व डा. हरिओम बादल को 115 वोट हासिल हुए। जबकि, 1185 वोट अवैध घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी प्रत्याशी को प्रथम वरीयता में अधिमान वोट (आधे से अधिक) न मिल पाने की वजह से हार-जीत का फैसला द्वितीय वरीयता के वोटों की गिनती से हो पाएगा। रात तकरीबन दस बजे द्वितीय वरीयता के वोटों की गिनती की शुरुआत हुई।

सभी जनपदों के मतपत्र एक साथ मिलाए
झांसी। मतगणना की शुरुआत में पहले सभी जनपदों से आए मतपत्रों की 50-50 की गड्डियां बनाईं गईं। इसके बाद इन सभी गड्डियों को एक साथ मिला दिया गया। मतदान के लिए 14 टेबल लगाई गईं थीं। पहले चक्र में सभी टेबलों पर पांच-पांच सौ मतपत्र पहुंचाए गए। यह प्रक्रिया दोपहर तक चलती रही। इसके बाद वोटों की गिनती शुरू हुई। दूसरे चक्र में भी काउंटिंग टेबलों पर इसी तरह से मतपत्र पहुंचाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed