{"_id":"665cee7d045333a4f30472d4","slug":"ba-student-jumps-into-betwa-river-after-giving-exam-dies-jhansi-news-c-167-1-sjhs1005-101382-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: परीक्षा देने के बाद बीए के छात्र ने बेतवा नदी में लगाई छलांग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: परीक्षा देने के बाद बीए के छात्र ने बेतवा नदी में लगाई छलांग, मौत
विज्ञापन
मोटर साइकिल और मोबाइल रखकर रामनगर पुल से कूदा नीचे
संवाद न्यूज एजेंसी
चिरगांव (झांसी)। रविवार शाम बीए की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र ने रामनगर पुल से बेतवा नदी में छलांग लगा दी। नदी में उसे कूदता देख आसपास के लोग भी दौड़े। जब तक उसे नदी से बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी मोटर साइकिल और मोबाइल पुल के ऊपर से बरामद हुए हैं। परिवार के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर जा पहुंचे। उसके खुदकुशी करने की वजह अभी मालूम नहीं चल सकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गरौठा थाना के पटेलनगर गांव निवासी कुलदीप शर्मा का पुत्र संजीत शर्मा (20) मोतीबाई राजाराम महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। इन दिनों उसकी परीक्षाएं चल रही थीं। गुरसराय के मोदी महाविद्यालय में उसका परीक्षा केंद्र था। रविवार को परीक्षा देने बाइक से गुरसराय आया था। परीक्षा देने के बाद रामनगर पुल के पास जा पहुंचा। कुछ देर बाइक खड़ी करके पुल पर टहलता रहा। इसी दौरान बाइक पर उसने मोबाइल रखा और पुल पर खड़ा होकर नीचे छलांग लगा दी। उसे कूदता देख वहां मौजूद राहगीरों ने शोर मचाया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे नदी से खींचकर बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर थाना प्रभारी तुलसी राम पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की। सूचना मिलने पर पिता कुलदीप समेत अन्य परिजन भी वहां रोते-बिलखते पहुंच गए। पिता के मुताबिक संजीत का दो साल पहले एक्सीडेंट हुआ था। तब से वह मानसिक तौर पर परेशान रहता था लेकिन, उसके सुसाइड करने की वजह वह नहीं बता सके। थाना प्रभारी के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।