फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   B Ed: Mistake in admit card, even then you can get admission

बीएड : प्रवेश पत्र में गड़बड़ी, तो भी मिल सकेगा प्रवेश

Sat, 10 Jun 2023 12:30 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 10 Jun 2023 12:30 PM IST
सार

परीक्षा केंद्र पर संबंधित दस्तावेज से करा सकते हैं सत्यापन। परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसको देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन
B Ed: Mistake in admit card, even then you can get admission
परीक्षा

विस्तार

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र में मामूली गड़बड़ी के बाद भी प्रवेश मिल सकेगा। इसके लिए परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी संबंधित दस्तावेज से सत्यापन करा सकते हैं। 15 जून को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 को आयोजित की होनी है। इसकी तैयारियां की जा रही हैं। सचल दल, पर्यवेक्षक, परीक्षक आदि की तैनाती की जा रही हैं। 

विज्ञापन


बुंदेलखंड विश्वविद्यालय इस परीक्षा को आयोजित करा रहा है। प्रदेशभर में 1108 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 4,72,882 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हालांकि परीक्षार्थियों के परीक्षा फार्म में त्रुटि सुधारने के लिए समय दिया गया था। लेकिन, यदि कोई परीक्षार्थी फार्म में गलती सुधारने से वंचित रह गया है तो भी उसे परीक्षा देने का मौका मिल सकेगा। बीयू प्रशासन की ओर से इसकी तैयारियां की जा रही हैं। 
विज्ञापन


परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा फार्म की गलती में सुधार संबंधित दस्तावेज दिखाकर सत्यापन करा सकते हैं और परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने कहा, उनकी कोशिश है कि परीक्षा फार्म के लिए आवेदन करने वाले हर परीक्षार्थी को परीक्षा देने का मौका मिले। हर परीक्षा केंद्र पर यह सुविधा दी जाएगी, कि परीक्षा फार्म की त्रुटि सुधारी जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed