फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ayushman Card: Cards of 17,810 elderly people made in Jhansi division

आयुष्मान कार्ड : झांसी मंडल में बने 17,810 बुजुर्गों के कार्ड

Mon, 23 Dec 2024 12:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:15 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Card: Cards of 17,810 elderly people made in Jhansi division

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। मंडल में 70 साल से अधिक आयु के 17810 बुजुर्ग आयुष्मान योजना के दायरे में आ गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा झांसी जनपद के हैं। अब इन बुजुर्गों को भी पांच लाख तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुर्वेद दिवस पर 29 अक्तूबर को 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान योजना शुरू की थी। झांसी मंडल के तीनों जिलों में अभी तक इस योजना के तहत 17,810 बुजुर्गों के कार्ड बनाए जा चुके हैं। झांसी में 8,344, जालौन में 6,565 और ललितपुर में 2,901 बुजुर्गों को इस योजना से जोड़ा जा चुका है।
विज्ञापन




एनएचएम के मंडलीय परियोजना प्रबंधक आनंद चौबे ने बताया कि 70 वर्ष के अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान योजना से कवर करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाए जा रहे हैं। आशाओं के माध्यम से बुजुर्गों को प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावा, मंडलायुक्त के निर्देश पर वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों के भी कार्ड बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


0000



स्वयं भी बना सकते हैं अपना कार्ड

सबसे पहले मोबाइल में आयुष्मान एप डाउनलोड करना है। एप खुलते ही पहले पेज के दाएं तरफ लॉगइन पर क्लिक करें। दूसरे पेज पर बेनीफिशियरी का विकल्प चुने, फिर कैप्चा डालकर मोबाइल नंबर भरते हुए उसे वेरीफाई करें। यह होते ही ओटीपी आएगा, जिसे नीचे दिए बॉक्स में भरना होगा। फिर कैप्चा भरकर लॉगइन कर लें। तीसरा पेज खुलने के बाद पहले कॉलम में स्कीम का विकल्प आएगा, जिसमें आयुष्मान कार्ड के लिए पीएमजेएवाई का विकल्प चुनें। स्कीम चुनने के बाद राज्य में उत्तर प्रदेश भरें, फिर सब स्कीम में फिर से पीएमएजेवाई चुनें। इसके बाद लाभार्थी का आधार नंबर, जिला और बड़े बॉक्स में दिया कैप्चा फिर से डालें। इसके बाद क्लिक हेयर फॉर इंनरोलमेंट का विकल्प दिखेगा, जिस पर क्लिक कर 70 साल से अधिक वाले बुजुर्ग लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चौथा पेज खुल जाएगा। बुजुर्ग लाभार्थी का बायोमेट्रिक सत्यापन होगा, जिसमें उनकी तस्वीर मोबाइल कैमरा से लेनी होगी। यह प्रक्रिया पूरी होते ही आयुष्मान कार्ड जेनरेट हो जाएगा।




00000

11.47 लाख पर है आयुष्मान कार्ड



मंडल में 11,47,826 लोगों के पास आयुष्मान कार्ड हैं। इनमें झांसी में 4,47,251, जालौन में 4,16,845 और ललितपुर में 2,83,730 कार्डधारक हैं। इनमें से 1,21,536 लोग योजना के तहत अपना मुफ्त इलाज भी करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed