{"_id":"683f5ca9b5c0a037aa0ca043","slug":"ayansh-wants-to-become-an-ias-got-562nd-rank-in-jee-advanced-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-569777-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: आईएएस बनना चाहते हैं अयांश, जेईई एडवांस्ड में पाई 562वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: आईएएस बनना चाहते हैं अयांश, जेईई एडवांस्ड में पाई 562वीं रैंक
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जेईई एडवांस्ड में 562वीं रैंक हासिल कर झांसी के अयांश गर्ग भी चमके। 11वीं में प्रवेश के साथ ही उन्होंने इस परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। अब उनकी चाहत आईआईटी मुंबई, दिल्ली या फिर कानपुर से परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद आईएएस बनने की है।
ओमशांति नगर निवासी अयांश ने इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा 82 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण की थी। 2023 में हाईस्कूल में भी उनके 85 फीसदी अंक आए थे। शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे अयांश ने 10वीं पास करने के बाद इंजीनियरिंग करने की ठान ली थी। 11वीं में प्रवेश लेकर वह कोटा कोचिंग करने चले गए थे।
इंटरमीडिएट में आने के बाद ऑनलाइन कोचिंग करने लगे। अयांश का कहना है कि वह रोजाना 16 घंटे पढ़ाई करते थे। खुद के नोट तैयार किए। जब परीक्षा में दो महीने बचे, तब उन्होंने शॉर्ट नोट बनाए और उसका अभ्यास करने लगे। वह टॉपर्स के साक्षात्कार भी सुनते थे। इससे भी उन्हें तैयारी में काफी मदद मिली। उनकी बुआ पूजा अग्रवाल ने भी गणित के सवालों को हल करने में अहम टिप्स दिए। अयांश की सफलता पर पिता अनूप गर्ग और मां रश्मि गर्ग समेत अन्य परिजन खुशी से झूम उठे।