फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   awareness

सुबह से शाम कोरोना को हराने के बता रहीं नुस्खे, दे रहीं पैगाम

Tue, 14 Apr 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
awareness
लोगों के घर घर जाकर कोरोना वायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के तरीके बता रही है नागरिक सुरक्?
झांसी। कोरोना से लड़ाई के दौरान उन्हें घर की चिंता नहीं है और न ही परिवार का मोह है। बस कोरोना को हराना ही उन्होंने ठान लिया है। लोगों को कोरोना से बचाने के लिए सड़क पर उतरकर पूरी जिम्मेदारी के साथ कामों को अंजाम दे रही हैं। पीली जैकेट और कैप लगाकर पूरी तन्मयता से कोरोना की जंग में जुटी नारी शक्ति लोगों को लॉकडाउन का पालन कराने की सलाह दे रही है।
विज्ञापन

महानगर के लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए सिविल डिफेंस की महिला शक्ति पूरे मनोयोग से जुटी है। ये महिलाएं सुबह 10 बजे घर से निकलती हैं। इसके बाद कभी बैंक के बाहर लाइन लगवाती हैं, तो कभी चौराहे पर खड़े होकर बेवजह घूम रहे लोगों को रोकती हैं। इस महिला ब्रिगेड में तमाम ऐसी महिलाएं हैं, जो बीते 18 साल से सिविल डिफेंस के जरिए तमाम सामाजिक कार्यों को अंजाम दे रही हैं। कोरोना के दौर में उनकी जिम्मेदारी दोगुनी हो गई है। अब वे सड़क पर कभी झांकी के जरिए लोगों को जागरूक कर रही हैं, तो कभी हाउस मैपिंग के जरिए डाटा जुटा रही हैं। साथ ही शाम को माइक लेकर तमाम गली मोहल्लों में लोगों से घर में रहने की अपील करती हैं। महिलाओं का कहना है कि परिवार के लोग भी उनका पूरा साथ देते हैं। इस दौर में सबको अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
विज्ञापन

----------
कहती हैं महिलाएं
बीते 18 साल से सिविल डिफेंस से जुड़ी हूं। कोरोना के दौर में बैंक के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करा रही हूं। सामाजिक कार्य करके अच्छा लगता है।- कल्पना सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
सुबह 10 बजे घर से निकलती हूं। बैंक आकर लाइन लगवाने के साथ शाम को मोहल्ले में माइक के जरिए लोगों को घरों में रहने के लिए प्रेरित करती हूं।- संगीता सिंह

----------
सिविल डिफेंस को प्रशासन ने हाउस मैपिंग का जिम्मा सौंपा था। इस काम में बढ़-चढ़कर सहयोग किया। लोगों को भी लॉकडाउन के पालन के लिए बताते हैं।- पुष्पा रायकवार
--------
हमारा काम लोगों को जागरूक करना है। कभी-कभी लोग लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण के प्रभाव को समझते नहीं हैं। हम उन्हें सही जानकारी देते हैं।- मानसी सिंह
--------
लॉकडाउन का पालन कराने के लिए लोगों को जागरूक करते हैं। बैंक और अपने क्षेत्र की किराना दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग कराते हैं।- अनुष्का विश्वकर्मा
--------
अच्छा लगता है कि संकट के दौर में सिविल डिफेंस के जरिए देश की मदद कर पा रहे हैं। लोगों को भी लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंस को अपनाना होगा।- रत्ना चक्रवर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed