फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Avnish Dixit's gang becomes the first registered gang of Kanpur range, Jhansi resident Harendra Masih is also included.

Jhansi News: अवनीश दीक्षित का गिरोह बना कानपुर रेंज का पहला रजिस्टर्ड गैंग, झांसी निवासी हरेंद्र मसीह भी है शामिल

Tue, 17 Dec 2024 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Avnish Dixit's gang becomes the first registered gang of Kanpur range, Jhansi resident Harendra Masih is also included.

विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

कानपुर। कानपुर रेंज के क्षेत्रों में अपराध की घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग की सूची में अवनीश दीक्षित गैंग को रजिस्टर्ड किया गया है। यह रेंज का पहला गैंग है, इसलिए आईआर-वन नाम दिया गया है। अवनीश दीक्षित को गैंग का लीडर बताया गया है, जबकि गैंग में 15 शातिर शामिल है। अब पुलिस ने जल्द ही अवनीश व उसके साथियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।



सिविल लाइंस स्थित नजूल की जमीन कब्जाने के प्रयास के मामले में अवनीश दीक्षित समेत 13 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में लेखपाल विपिन कुमार और कब्जाधारक सैमुअल सिंह ने डकैती व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद अवनीश और उसके कई करीबियों पर एक के बाद एक वसूली के कई केस दर्ज किए गए। सभी मामलों में जांच चल रही है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि अवनीश के गिरोह को कानपुर रेंज स्तर पर रजिस्टर्ड किया गया है। यह कानपुर रेंज का पहला इंटर रेंज गैंग है, इसलिए इसे आईआर-वन नाम दिया गया है। गैंग लीडर अवनीश दीक्षित है और उसके 15 गुर्गे शामिल है। सोमवार देर रात पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के फाइल पर हस्ताक्षर होने के बाद अवनीश गैंग रजिस्टर्ड हो गया है। अब अवनीश और उसके साथियों के खिलाफ जल्द ही गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

गैंग में यह शातिर शामिल



किदवईनगर निवासी अवनीश दीक्षित, झांसी निवासी हरेंद्र मसीह, राहुल वर्मा, मौरिस एरियल, कमला एरियल, अभिषेक एरियल, अर्पण एरियल, जीतेश झा, जितेंद्र शुक्ला, संदीप, विवेक, मनोज यादव, मोहम्मद वसीम, इकलाख, विक्की चार्ल्स, अली अब्बास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed