फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Auto registration slow, arbitrary fast

आटो रजिस्ट्रेशन की गति धीमी, मनमानी तेज

Thu, 29 Sep 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Sep 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
 Auto registration slow, arbitrary fast
aato, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
झांसी। रजिस्ट्रेशन की बेहद धीमी गति से तो यही जाहिर होता है कि ज्यादातर आटो वालों को नियम और कानून के दायरे में रहना गवारा नहीं है और न ही उन्हें आमलोगों की सुविधाओं मतलब है। 30 सितंबर रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख है और कुल आठ हजार में से सिर्फ 230 आटों के रजिस्ट्रेशन हुए हैं।
विज्ञापन


नगर निगम आटो स्टैंड और स्टापेज की सुविधाएं देने के उद्देश्य से रजिस्ट्रेशन करवा रहा है। रजिस्ट्रेशन के बाद आटो के लिए विभिन्न इलाकों में स्टैंड बनाए जाएंगे और स्टापेज भी तय होंगे। आटो चालकों को नियम और कानून का पालन करना होगा। नियमों की धज्जियां उड़ा रहे आटो चालकों को शायद इन नियमों में बंधना रास नहीं आ रहा है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है और अब तक सिर्फ 230 आटो के रजिस्ट्रेशन ही हुए हैं। 
विज्ञापन


ये नहीं सुधरेंगे
- जहां चाहा आटो रोक दिया और सवारियां बैठाने लगे।
- स्पीड पर नियंत्रण नहीं, अन्य वाहनों की परवाह न करना।
- सड़क और चौराहे पर कब्जा कर खड़े कर देते हैं आटो।
- सवारियां भरने की होड़, जबरन बैठाने की कोशिश करते
- तेज आवाज में बेढंगे गाने बजाते, विरोध पर उतार देते।
-ड्राइवर न तो वर्दी पहनते और न ही नेमप्लेट लगाते हैं।
-आटो में 10 से 12 सवारी तक बैठा लेते हैं, डर नहीं।

रजिस्ट्रेशन से सुविधाएं
- आटो स्टैंड बना दिए जाएंगे। पेयजल की सुविधा भी होगी।
- स्टापेज तय कर दिए जाएंगे, शेड और पानी के इंतजाम भी। 
- दूरी के हिसाब से किराया भी तय होगा, बोर्ड लगाए जाएंगे।
- जिस क्षेत्र या मार्ग को परमिट होगा, वहीं चल सकेंगे आटो।


रखना पड़ा गार्ड
दुकान के सामने ही आटो खड़े हो जाते हैं जिससे ग्राहकोें को निकलने में परेशानी होती है। उन्हें दुकान के सामने खड़ा होने से रोकने के लिए गार्ड रखना पड़ा। गार्ड से भी आए दिन लड़ाई हो जाती है। इनके लिए स्टैंड बन जाए तो शायद लगाम लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतन हीरवानी
व्यापारी, सिंधी तिराहा


मंदिर का रास्ता रोक देते हैं
मंदिर के सामने ही आटो खडे़ हो जाते हैं। आड़े तिरछे आटो खड़े करने से जाम की स्थिति बनी रहती है। दिनभर जाम लगता है। पुलिस वाले रहते हैं लेकिन वह भी तब सक्रिय होते हैं जब जाम लग जाता है। मंदिर आने जाने में  लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

पंकज, दुकानदार
बड़ा बाजार, मुरली मनोहर मंदिर के पास

बिना रजिस्ट्रेशन नहीं चल सकेंगे 
हर हाल में 30 सितंबर तक आटो का रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। बिना रजिस्ट्रेशन आटो नहीं चल सकेंगे। 30 के बाद विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी। तभी रजिस्ट्रेशन होगा। यह जानकारी आटो मालिकों और चालकों को भी दे दी गई है।
मंसूर अहमद मंसूरी
आटो यूनियन अध्यक्ष

इस महीने हुए 150 चालान
सितंबर में 150 आटो का चालान किया गया है। इन पर ट्रैफिक नियमों और कानून का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई है। अब लगातार अभियान चलेगा।
सुभाष यादव
यातायात उप निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed