फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Auto driver dies under suspicious circumstances

Jhansi News: ऑटो चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sat, 04 Apr 2026 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Auto driver dies under suspicious circumstances
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मऊरानीपुर के स्यावरी गांव निवासी बलराम वंशकार (37) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसे अचेत हाल में एक युवती ने अस्पताल में भर्ती कराया था। उसके बाद वह भी लापता हो गई।

स्यावरी गांव निवासी बलराम झांसी में किराये का कमरा लेकर ऑटो चलाता था। पत्नी रेखा समेत तीन बेटियां एवं एक बेटा गांव में रहते हैं। बलराम कभी-कभी उनसे मिलने गांव जाता था। परिजनों ने बताया कि एक अप्रैल को बलराम परिवार से मिलने गांव गया था। बृहस्पतिवार सुबह कुछ दिनों बाद दोबारा आने की बात कहकर झांसी चला गया। इसके बाद परिवार के लोगों की उससे कोई बात नहीं हुई। उनका कहना है कि देर-रात उनको बलराम के अस्पताल ले जाने की बात मालूम चली। कुछ देर में परिवार के लोग भी पहुंचे लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन लोगों ने जब पता लगाया तो मालूम चला कि अचेत हाल में एक युवती उसे यहां भर्ती कराकर गायब हो गई। उसके शरीर पर चोट के बाहरी निशान नहीं मिले हैं। मौत की वजह परिजन भी नहीं समझ सके। पुलिस भी पहुंच गई। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed