फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Auto driver did obscenity with seven year old girl

झांसी: ऑटो चालक ने सात साल की मासूम के साथ की अश्लीलता, परिजनों ने की आरोपी की धुनाई

Wed, 03 Aug 2022 01:09 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Wed, 03 Aug 2022 01:09 AM IST
सार

झांसी में ऑटो चालक द्वारा सात साल की मासूम छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने के मामले में परिजनों ने की आरोपी की धुनाई कर दी। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Auto driver did obscenity with seven year old girl
फाइल फोटो

विस्तार

झांसी में सात साल की मासूम बच्ची के साथ स्कूल आते-जाते समय ऑटो चालक अश्लील हरकत करता था। मंगलवार को परिजनों को इसकी जानकारी हुई। गुस्साए परिजनों ने ऑटो चालक को जमकर धुना और पुलिस के हवाले कर दिया। चालक के खिलाफ मुकदमे की तैयारी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली कक्षा दो की सात वर्षीय बच्ची ऑटो से स्कूल जाती थी। बीते दस दिनों से बच्ची स्कूल नहीं जा रही थी। परिजनों के तमाम समझाने के बाद भी वह स्कूल जाने के लिए राजी नहीं हो रही थी। इसके अलावा वह पिछले कुछ दिनों से गुमसुम भी रहने लगी थी। मंगलवार को परिजनों ने डांट फटकार कर स्कूल न जाने का कारण पूछा तो बच्ची रो पड़ी।
विज्ञापन


उसने बताया कि ऑटो वाले अंकल उसे आगे की सीट पर बैठाकर स्कूल छोड़ने जाते हैं। इस दौरान वह उसके साथ गंदी हरकत करते हैं। बच्ची ने बताया कि एक बार उन्होंने उसकी शर्ट भी फाड़ दी थी। जानकारी होने पर मंगलवार की देर शाम परिजन ऑटो चालक के इंद्रपुरी स्थित घर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उसके साथ जमकर मारपीट की। परिजनों को भी पीटा। यहां से उसे कोतवाली ले आया गया। इस दौरान कोतवाली में खासी भीड़ जमा रही। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय ने बताया कि तहरीर आने पर आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed