फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Attempted theft in post office, youth caught cutting window

डाकघर में चोरी की कोशिश, खिड़की काटते युवक पकड़ा

Fri, 06 Aug 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Attempted theft in post office, youth caught cutting window
झांसी। प्रधान डाकघर परिसर में चोरी के इरादे से घुसा युवक बीती रात मुख्य भवन की लोहे की खिड़की काटते पकड़ा गया, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

नवाबाद थाना इलाके में स्थित प्रधान डाकघर में बुधवार - बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि एक युवक चोरी के इरादे से दाखिल हो गया। रात तकरीबन बारह बजे उसने मुख्य भवन की लोहे की खिड़की काटकर भीतर दाखिल होने की कोशिश की। खिड़की के लोहे के सरिये पर आरी चलाने की आवाज परिसर में मौजूद सुरक्षा कर्मी राजेश तिवारी और चौकीदार राजेश कुमार को लगी, तो वे मौके पर पहुंच गए। लेकिन, उनके आने पर युवक खिड़की के नीचे झाड़ी में छुप गया। आधा घंटे बाद फिर आवाज आई, गार्ड और चौकीदार फिर आवाज की दिशा में पहुंचे। इस बार भी उन्हें कोई नजर नहीं आया। चौकीदार ने झाड़ियों में डंडे चलाना शुरू कर दिए और गार्ड ने गोली चलाने की चेतावनी दी तो युवक बाहर आ गया। गार्ड और चौकीदार ने युवक को काबू में कर इसकी सूचना प्रधान डाकपाल जीए खान को दी। वे अन्य कर्मचारियों के साथ रात पौने तीन बजे मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर आ गई। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसके पास से दो आरी और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में वो लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा। पुलिस ने उससे मोबाइल खोलने के लिए कहा तो उसने बताया कि ये चोरी के हैं। वो खोल नहीं सकता। सख्ती से पूछने पर युवक ने हाल मोबाइल फोन अनलॉक कर दिए। इसके अलावा पूछताछ में कई बार उसने अपना नाम और पता भी बदला। कभी खुद को कौशांबी का बताया तो कभी फतेहपुर का। देर रात तक युवक से पूछताछ जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed