फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Attempted rape of a minor; accused teenager sent to jail.

Jhansi News: मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी किशोर को भेजा गया जेल

Mon, 15 Jun 2026 02:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Attempted rape of a minor; accused teenager sent to jail.
टहरौली। थाना क्षेत्र के एक गांव में साढ़े तीन वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 17 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सोमेन्द्र सिंह को दिए शिकायती पत्र में एक महिला ने बताया कि 13 जून को दिन में पूर्वाह्न 11 बजे उसकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान मोहल्ले का निवासी एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया।
विज्ञापन


बेटी के न दिखने पर जब महिला ढूंढते हुए आरोपी के घर पहुंची तो आरोपी नाबालिग के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था। महिला को देखते ही आरोपी बच्ची को छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तहरीर के आधार पर दुष्कर्म के प्रयास व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर ग्राम खोह थाना टहरौली निवासी आरोपी शिवा बरार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी नाबालिग है, इसलिए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed