फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ATM cyber crime 40 thousand rupees arise in hariyana

शिक्षक के एटीएम से हरियाणा में निकले 40 हजार रुपये

Wed, 09 Sep 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
ATM cyber crime 40 thousand rupees arise in hariyana
झांसी। साइबर क्राइम अपराधियों ने आवास विकास केके पुरी कॉलोनी में रहने वाले एक शिक्षक के एटीएम से हरियाणा में 40 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर संदेश आने पर उनको ठगी का पता लगा। पीड़ित अब रिपोर्ट लिखाने के लिए थाने और रुपये वापस पाने के लिए बैंक के चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन

सीपरी बाजार थाने में दिए प्रार्थना पत्र में शिक्षक भगवत नारायण ने बताया कि उनका बैंक खाता नंदनपुरा स्थित यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में खुला है। छह सितंबर की सुबह 9.18 मिनट पर उनके मोबाइल पर दस हजार रुपये निकलने का संदेश आया। वे कुछ समझ पाते अगले तीन मिनट में भी दस- दस हजार रुपये निकलने का मेसेज आ गया। बाद में उन्होंने बैंक पहुंचकर अपने खाते को बंद कराया। पता लगा कि उनके एटीएम से 40 हजार रुपये हरियाणा की टोहाना स्थान से निकाल लिए हैं। जबकि उनका एटीएम उनके पास सुरक्षित रखा हुआ है। थाने से उनको साइबर क्राइम सेल भेज दिया गया है। यहां पर उनसे कहा कि ये काम बैंक का है। वे बैंक में जाकर संपर्क करें।
विज्ञापन

जहर खाने वाली महिला की मौत
झांसी। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान जहर खाने वाली महिला की मौत हो गई। उनाव बालाजी थाना क्षेत्र के खिरिया कबीर निवासी भगवान सिंह की पत्नी नीलम (30) ने छह सितंबर को खेत पर जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों को पता लगा। वे उनको उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले आए। सोमवार की देर शाम यहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रशर की चपेट मेें आए घायल ने दम तोड़ा
झांसी। क्रशर की चपेट में आए मजदूर की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।
ललितपुर के बड़ौरा डांग निवासी सुरेश (22) क्रशर की चपेट में आने से घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

खंती मेें मिला वृद्धा का शव
झांसी। घर से लापता वृद्धा का शव खंती में मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव निवासी रामकली (80) पांच सितंबर से घर से निकल गई थी। परिजन उनकी हर संभव तलाश करते रहे, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। मंगलवार को उनका शव पास की एक खंती में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed