फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Atiq ahmed sister and two family women accompanying his car from sabarmati to prayagraj

ये डर नहीं तो और क्या: अतीक के साथ गुजरात से साए की तरह चल रही बहन की कार, हत्या की जताई आशंका

Mon, 27 Mar 2023 11:56 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 27 Mar 2023 11:56 AM IST
सार

गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज ले जाते समय सोमवार की सुबह पुलिस टीम माफिया अतीक अहमद को लेकर झांसी पहुंची। यहां उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस लाइन में रखा गया। अतीक के काफिले के साथ उसके परिवार की महिलाएं भी पहुंचीं।

विज्ञापन
Atiq ahmed sister and two family women accompanying his car from sabarmati to prayagraj
अतीक अहमद की बहन और परिवार की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड की साजिश रचने का आरोपी माफिया अतीक अहमद भले ही मीडिया के सामने कुछ भी कहे लेकिन उसे गुजरात से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जाने के दौरान अपने एनकाउंटर का डर जरूर सता रहा है। शायद यही वजह है कि उसके परिवार की एक कार उसके काफिले के पीछे-पीछे चल रही है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस कार में अतीक की बहन और परिवार की दो अन्य महिलाएं बैठी हैं। अतीक का काफिला जब झांसी में कुछ देर के लिए रुका तो इन महिलाओं ने मीडिया से बात की। मीडिया से बात करते हुए इन्होंने कहा कि इन्हें अतीक अहमद के एनकाउंटर का डर है।
विज्ञापन


गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज ले जाते समय सोमवार की सुबह पुलिस टीम माफिया अतीक अहमद को लेकर झांसी पहुंची। यहां उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस लाइन में रखा गया। अतीक के काफिले के साथ उसके परिवार की महिलाएं भी पहुंचीं। यहां उन्होंने अतीक की हत्या की आशंका जताई। इनका काफिला साए की तरह अतीक के साथ गुजरात से ही चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अतीक ने कहा था कोई डर नहीं है

मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश करते हुए अतीक का काफिला शिवपुरी के रामनगर टोल प्लाजा से गुजरा। यहां सुबह करीब 6:30 बजे अतीक अहमद को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वैन से वॉशरूम के लिए नीचे उतारा गया। इस दौरान अतीक ने मूंछ पर ताव दिया और पहले कुछ भी कहने से मना दिया।

लेकिन जब उससे दोबारा पूछा गया कि जिस तरह की खबरें चल रही है क्या आपको डर लग रहा है तो उसने जवाब देते हुए कहा कि मुझे कोई डर नहीं लग रहा है। इसके बाद हाथ हिलाते हुए वह वैन की तरफ बढ़ गया। शिवपुरी के जिस रास्ते से अतीक का काफिला गुजरा उसके दोनों और उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed