फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   atal ekta park

स्टेचू ऑफ यूनिटी की तर्ज पर लगेगी अटल विहारी वाजपेयी की प्रतिमा

Fri, 20 Mar 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
atal ekta park
स्टेचू ऑफ यूनिटी की तर्ज पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की कांसे की प्रतिमा लगाई ?
झांसी। महानगर के अटल एकता पार्क में स्टेचू ऑफ यूनिटी की तर्ज पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की कांसे की प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। प्रतिमा की ऊंचाई नौ फीट की होगी। प्रतिमा को बनाने का जिम्मा स्टेचू ऑफ यूनिटी को बनाने वाले पदमश्री व पदम भूषण से नवाजे गए राम सुतार को दिया गया है। प्रतिमा की कीमत 18 लाख रुपये तय की गई है। जेडीए ने वर्क आर्डर को जारी कर दिया है। इलाइट सीपरी मार्ग स्थित प्रदर्शनी मैदान सालों से बदहाल स्थित में है। जेडीए ने मैदान के कायाकल्प की योजना तैयार की थी। इसके तहत मैदान का नाम बदल कर अटल एकता पार्क किया गया था। वहीं मैदान के चाराें ओर चाहरदीवारी का निर्माण, मैदान में दो गेटों का निर्माण, मैदान के चारो ओर वाकिंग ट्रैक, मैदान में विशेष तरह की घास, सेंट्रल लाइब्रेरी, आधुनिक लाइटें और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति को स्थापित करने का निर्णय लिया गया था। निर्माण अंतिम चरणों में है।
विज्ञापन

इस संबंध में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि प्रतिमा को लगाने के लिए वर्क आर्डर को जारी कर दिया गया है। एक माह का समय तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed