फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   At some places there were processions of lamps and at other places processions of burqas and tajis.

Jhansi News: कहीं अलम तो कहीं बुर्राकों और ताजियों का निकला जुलूस

Mon, 15 Jul 2024 03:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
At some places there were processions of lamps and at other places processions of burqas and tajis.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। मोहर्रम की सातवीं तारीख को अधिकांश इमामबाड़ों में ताजिये पहुंच गए। कुरैश नगर से अलम का जुलूस निकाला गया, इसमें शामिल अकीदतमंद हजरत इमाम हुसैन के नारे लगाते चल रहे थे।
शाम होते ही कुरैश नगर से अलम का जुलूस शुरू हुआ, जो तालपुरा स्थित काली माई, एवट मार्केट होता हुआ सदर बाजार पहुंचा। वहां से वापस कुरैश नगर स्थित पंचायती इमामबाड़े पर पहुंचा। रात होते ही कपूर टेकरी से बैंडबाजों से जफर बाबा की बुर्राक गश्त पर निकली। बाहर ओरछा गेट, अंदर ओरछा गेट व तलैया हाेते हुए वापस इमामबाड़े पर लौट आई। इसके साथ ही कोतवाली से नासिर का ताजिया बैंडबाजों के साथ भांडेरी गेट पहुंचा। वजीर चौधरी के इमामबाड़े पर भीड़ रही। इतवारी गंज, मेवातीपुरा, दरीगरान, सराय, अलीगोल, बिसातखाना, ओरछा गेट, खुशीपुरा, सागर खिड़की, सिविल लाइन, शिवाजी नगर, नगरा, पुलिया नंबर नौ, सीपरी बाजार व सदर बाजार के कई इमामबाड़ों में ताजिये स्थापित किए गए।
विज्ञापन

ताजिया कमेटी के जिलाध्यक्ष याकूब अहमद मंसूरी, नूर अहमद मंसूरी, जुम्मन खान, सलीम रहवर, मोहम्मद तबरेज, जफर, राशिद बरकाती, ताजउद्दीन, वकील बरकाती, अहमद, सद्दाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed