फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ashok of Jhansi is spreading the colors of Ramlila in America

सात समंदर पार : अमेरिका में रामलीला के रंग बिखेर रहे हैं झांसी के अशोक

Fri, 24 Sep 2021 01:20 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 24 Sep 2021 01:20 AM IST
सार

करीब दो दशक पहले तक वह सदर बाजार की रामलीला में रूपसुंदरी, कैकई आदि चरित्रों को अपने अभिनय से जीवंत कर चुके हैं। वह कुछ वर्ष पूर्व सदर बाजार रामलीला की स्क्रिप्ट पर अमेरिका में रामलीला का मंचन भी कर चुके हैं।

विज्ञापन
Ashok of Jhansi is spreading the colors of Ramlila in America
कलाकारों के साथ अशोक... - फोटो : amar ujala

विस्तार

सात समंदर पार अमेरिका के विभिन्न शहरों में बुंदेलखंड की रामलीला के रंग बिखेर रहे हैं झांसी के अशोक विजयवर्गीय। करीब दो दशक पहले तक वह सदर बाजार की रामलीला में रूपसुंदरी, कैकई आदि चरित्रों को अपने अभिनय से जीवंत कर चुके हैं। वह कुछ वर्ष पूर्व सदर बाजार रामलीला की स्क्रिप्ट पर अमेरिका में रामलीला का मंचन भी कर चुके हैं।

विज्ञापन


बुंदेलखंड की रामलीलाओं के विविध रंग हैं। यही वजह है कि यहां की रामलीलाओं के कलाकार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नाटकों एवं रामलीला के मंचन में प्रभावी भूमिका अदा करते रहे हैं। पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर अशोक विजयवर्गीय 1999 में अमेरिका पहुंचे। इसके बाद नौकरी के साथ थियेटर भी करने लगे। इसी क्रम में उन्होंने अमेरिका के सनीवेल और फ्रे मोंट में वर्ष 2012 एवं 13 में रामलीला का मंचन किया।
विज्ञापन


इसमें उनका साथ बुंदेलखंड के उन कलाकारों ने भी दिया, जो अमेरिका में रहते हैं। उनके अनुसार इनमें बांदा के रतनजीत शामिल हैं। खास बात है इस मंचन में सदर बाजार रामलीला की स्क्रिप्ट उपयोग में लाई गई थी। मंचन में समान हिंदी भाषा के अलावा बुंदेली भाषा के भी संवाद कलाकार बोलते हैं। उनके अनुसार वर्ष 2020 में भी रामलीला मंचन की तैयारी थी। लेकिन कोरोना के कारण योजना स्थगित करनी पड़ी। मनोज विजयवर्गीय जो सदर बाजार रामलीला में रावण एवं बाणासुर का किरदार कई वर्षों तक निभाते रहे हैं, का कहना है कि उनके भाई अशोक रामलीला मंचन के अलावा अन्य विषयों पर भी नाटकों का मंचन करते रहे हैं। इनमें तुम सम पुरुष न, मो सम नारी, शेक्सपियर के अंग्रेजी नाटक का बुंदेली रूपांतरण प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 को ललितपुर में होगी रामायण कॉन्क्लेव
संस्कृति विभाग के तत्वावधान में सितंबर को ललितपुर में रामायण कॉन्क्लेव का भव्य आयोजन होगा। इसमें झांसी, महोबा सहित कई अन्य जिलों से रामकथा के विद्वान हिस्सा लेंगे। इसके अलावा रामकथा के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित बुंदेली सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। प्रभारी संग्रहालय निदेशक एवं पुरातत्व अधिकारी डॉ. एसके दुबे के अनुसार सभी विद्वान श्रीराम कथा पर व्याख्यान देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed