फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   arrest

महिला का हाथ काटने वाले युवक की हत्या के मामले में कई हिरासत में

Tue, 08 Sep 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
arrest
arrest
झांसी। तीन सितंबर को थाना रक्सा के हेवदा गांव में एक महिला का तलवार से हाथ काटने के आरोपी युवक का रविवार की शाम शव बरामद हुआ था। इस मामले में युवक के पिता ने महिला, उसके पति व अन्य परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम के दरम्यान युवक के शरीर पर चोटों के निशान भी पाए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने पड़ताल तेज करते हुए आठ-दस लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

तीन सितंबर की रात सीपरी बाजार के कांशीराम पार्क के निकट रहने वाले राकेश रायकवार ने लेनदेन के विवाद को लेकर रक्सा के हेवदा गांव निवासी माया देवी का एक हाथ तलवार से काट दिया था। इस घटना में महिला का पुत्र भी घायल हुआ था। मां- बेटे का उपचार लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा है। वहीं, रविवार की शाम माया देवी के घर से पांच सौ मीटर एक खेत के दलदल में आरोपी युवक राकेश का शव बरामद हुआ। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ, जिसमें शरीर में चोट के निशान सामने आए हैं।
विज्ञापन

इस मामले में मृतक युवक के पिता ने महिला, उसके पति व अन्य आधा दर्जन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पिता ने बताया कि तीन सितंबर की शाम छह बजे राकेश घर से ये कहकर निकला था कि वो हेवदा गांव से अपने जेवर व पैसे लेने जा रहा है। उसके बाद से उसका पता नहीं चला। उसी रात तकरीबन दस बजे पुलिस आई और घर में राकेश की तलाश करने लगी। परिवार के कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया था, जिन्हें रविवार की शाम राकेश का शव मिलने के बाद छोड़ा गया। पिता ने पुत्र के हत्यारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को आठ-दस लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। वहीं, एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर पड़ताल कर रही है, जल्द हत्यारोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed