{"_id":"6615909a3ee6033cc8013cc4","slug":"arrangements-should-be-made-for-hanuman-jayanti-festival-jhansi-news-c-131-1-ltp1004-113034-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: हनुमान जयंती महोत्सव पर दुरुस्त कराई जाएं व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: हनुमान जयंती महोत्सव पर दुरुस्त कराई जाएं व्यवस्थाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। श्री हनुमान जयंती महोत्सव पर शोभायात्रा के मार्गों पर समतलीकरण व प्रकाश समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त किए जाने की मांग को लेकर श्री रामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
बताया कि हनुमान जयंती चैत्र पूर्णिमा 23 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी। इसकी पूर्व संध्या पर 22 को सुंदरकांड किया जाएगा। 23 को सुबह हवन व शाम पांच बजे से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह तुवन मंदिर से शुरू होकर तहसील चौराहा, पानी की टंकी, महावीरपुरा, रावरपुरा, चौबयाना, नदीपुरा, आजाद चौक, सावरकर चौक से होकर वापस तुवन मंदिर पहुंचेगी। इस दिन तुवन मंदिर प्रांगण में विशाल जन समुदाय व अखाड़े एकत्रित होते हैं। ऐसे में 22 से 28 अप्रैल तक कई कार्यक्रम रहेंगे। इस अवधि में किसी भी प्रकार के अन्य आयोजन व मेले की अनुमति न दी जाए। समिति पदाधिकारियों ने तुवन मंदिर परिसर की सफाई, मार्गों का समतलीकरण, विद्युत व ट्रैफिक व्यवस्था कराने की मांग की। इस दौरान अध्यक्ष ब्रजेश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।