फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Areas connected to Nandanpura sub station will get relief from power crisis.

Jhansi News: नंदनपुरा सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों को मिलेगी बिजली संकट से राहत

Wed, 21 Aug 2024 04:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Areas connected to Nandanpura sub station will get relief from power crisis.
झांसी।
विज्ञापन

नंदनपुरा सब स्टेशन से जुड़ी करीब डेढ़ लाख की आबादी को अब ज्यादा बिजली संकट नहीं झेलना पड़ेगा। डॉग कंडक्टर की जगह पैंथर कंडक्टर लाइन लगाने का काम तेजी से शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि 10 दिन में काम पूरा कर लिया जाएगा, जिससे ओवरलोडिंग से होने वाले फॉल्ट से काफी राहत मिलेगी।
नंदनपुरा सब स्टेशन से रक्सा रोड, आवास विकास कॉलोनी, संगम बिहार, कमल सिंह कॉलोनी, केके पुरी, ईसाई टोला, नंदनपुरा, ताज कंपाउंड, ट्यूबवेल रोड, खाती बाबा आदि एरिया की करीब डेढ़ लाख की आबादी को बिजली आपूर्ति होती है। बिजली की खपत बढ़ते ही लाइनों में फॉल्ट व ट्रिपिंग की समस्या पैदा हो जाती है। ट्रांसफार्मरों में खराबी आने के साथ तारों में आग लगने की भी घटना हो जाती हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होती है।
विज्ञापन

गर्मी के दिनों में सर्वाधिक बिजली कटौती नंदनपुरा सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्र के लोगों को ही झेलनी पड़ी थी। मजबूरन लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन भी किया था। इस समस्या का निदान करने के लिए बिजली विभाग नंदनपुरा सब स्टेशन की डॉग कंडक्टर लाइनों को बदलकर पैंथर कंडक्टर लाइनों को बिछाने का काम तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार का कहना है पैंथर लाइन लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है, जो 10 दिन के अंदर पूरा हो जाएगा। इसके बाद लोगों को बिजली संकट नहीं झेलना पड़ेगा।


::::
- ये अंतर है डॉग व पैंथर कंडक्टर में
डॉग कंडक्टर और पैंथर कंडक्टर तारों का प्रकार है, जो करेंट झेलने की क्षमता के आधार पर बनता है। अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया कि डॉग कंडक्टर 300 एंपीयर तक का करेंट झेल सकता है जबकि पैंथर 480 एंपीयर तक करेंट झेलने की क्षमता रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed