फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Applications for Admission to BU Campus and Affiliated Colleges Begin Today

Jhansi News: बीयू कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश के आवेदन आज से

Fri, 17 Apr 2026 02:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Applications for Admission to BU Campus and Affiliated Colleges Begin Today
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विवि कैंपस एवं संबद्ध कॉलेजों के यूजी-पीजी में संचालित 114 पाठ्यक्रम में प्रवेश के फाॅर्म शुक्रवार (आज) से भरे जाएंगे। समर्थ पोर्टल को अपग्रेड कर दिया गया है, जिसके चलते अभ्यर्थियों को फाॅर्म दो चरण में भरने होंगे। पहले प्रोफाइल भरा जाएगा और फिर कोर्स व संस्थान चुनने के साथ ही फीस जमा करनी होगी।

बताते चले बुंदेलखंड विवि ने यूजी-पीजी में प्रवेश के फाॅर्म बृहस्पतिवार से भरवाना तय किया था, मगर समर्थ पोर्टल अपग्रेड करने की वजह से फाॅर्म भरना शुरू नहीं हुआ। आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि इंजीनियरों की टीम ने रात तक समर्थ पोर्टल को अपग्रेड कर लिया। जिसके चलते शुक्रवार से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी को अब समर्थ पोर्टल पर आवेदन दो चरण में करने होंगे। पहले चरण में प्रोफाइल (पूरा विवरण) भरना होगा। दूसरे चरण में संस्थान, कॉलेज और पाठ्यक्रम का चयन करने के साथ ही आवेदन फीस जमा करनी होगी। उन्होंने बताया यूजी में प्रवेश के लिए आवेदन वह अभ्यर्थी कर सकते हैं, जिनके बोर्ड का रिजल्ट नहीं आया है। उन्होंने बताया बीयू परिसर एवं संबद्ध कॉलेजों में 114 पाठ्यक्रमों में प्रवेश होंगे, जिसके आवेदन 15 मई तक भरे जाएंगे। उन्होंने बताया 46 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विवि सात जून को प्रवेश परीक्षा कराएगा। प्रवेश परीक्षा का परिणाम 15 जून तक जारी हो जाएगा। 26 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। 27 जुलाई से कक्षाओं में पठन-पाठन शुरू होगा। उन्होंने बताया प्रवेश परीक्षा बीयू के नवीन परीक्षा भवन के अलावा इलाहाबाद, लखनऊ, गाजियाबाद, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, सागर आदि जिलों के केंद्रों पर होगी। कुलसचिव ने बताया पहली बार बीएससी हर्बल साइंस बायोमेडिकल साइंस विभाग में प्रवेश लिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed