फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Apple, dry fruits cost more

सेब, अखरोट और छुआरा के बढे़ भाव

Wed, 07 Aug 2019 10:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Apple, dry fruits cost more
सेब, अखरोट और छुआरा के बढे़ भाव
विज्ञापन

झांसी। दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बरसात होने और कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद तनाव से महानगर में सेब, अखरोट, खस खस के दाने, छुआरा और इलायची के भावों में वृद्धि हो गई है। व्यापारियों के अनुसार जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। दाम बढ़ने की भी ज्यादा संभावना नहीं है।
त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है लेकिन मेवा और फलों के दामों में पिछले कुछ दिनों में वृद्धि हुई है। चंद दिन पहले तक अखरोट की गिरी के भाव फुटकर में 8500 रुपये था लेकिन अब यह 1050 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, जो छुआरा 150 रुपये प्रति किलो बिकता था, वो वह अब 300 रुपये हो गया है। खस खस के दाने 800 रुपये किलो से 1250 रुपये किलो पहुंच गए हैं। सीपरी के किराना व्यापारी प्रभु दयाल साहू का कहना है कि केरल सहित दक्षिण के कई राज्यों से इलायची, खस खस के दाने तथा अन्य मेवा आती है लेकिन बारिश ने इनको नुकसान पहुंचाया है। वहीं, जम्मू कश्मीर, हिमाचल एवं अन्य ठंडे प्रदेशों से अखरोट आता है, जिनके दाम भी एकाएक बढ़ गए हैं। हालांकि, यह भाव जल्द गिरने की संभावना है।
विज्ञापन

इधर, फलों में सेब और अनार के दामों में भी उछाल आ गया है। सिर्फ चार दिन पहले तक 80 रुपये किलो बिक रहा सेब आज 100 से 120 रुपये प्रति किलो फुटकर में बिक रहा है। सेब जम्मू, कश्मीर और हिमाचल से आता है। जबकि, अनार महाराष्ट्र से आता है लेकिन बरसात से इनकी सप्लाई बाधित हो गई है। फल विक्रेता राजेश ने बताया कि जल्द फलों के भाव उतर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed