{"_id":"67a3c781d43fcca69d027aaf","slug":"apar-till-now-15-percent-ids-have-been-made-in-madrassas-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-488479-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपार : मदरसों में अब तक बन पाई 15 प्रतिशत आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपार : मदरसों में अब तक बन पाई 15 प्रतिशत आईडी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। जिले के मदरसों में सिर्फ 15 प्रतिशत छात्र-छात्राओं की अपार आईडी बनी है। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ने मदरसा संचालकों को चेतावनी दी, तब बुधवार को कई मदरसा संचालक अपार आईडी बनवाने बीएसए कार्यालय पहुंचे।
प्रदेश सरकार ने प्रत्येक छात्र-छात्राओं की अपार आईडी बनवाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद, प्रक्रिया की गति धीमी है। खासकर मदरसों में क्योंकि इनकी प्रगति मात्र 15 प्रतिशत है। जनपद में 42 मदरसे संचालित हैं। इनमें 2344 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। बच्चों की अपार आईडी बनवाने की धीमी प्रक्रिया पर बीएसए ने कड़ा रुख अपना कर उन्हें नोटिस जारी किया है। वहीं, अल्पसंख्यक अधिकारी को भी इस संबंध में पत्र भेजा गया। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी मो. तारिक ने बताया कि सभी मदरसा संचालकों को जल्द से जल्द आईडी बनवाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन