फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   anurag sharma says this victroy of jhansi people

जनता के ‘अनुराग’ से रिकॉर्ड वोटों से खिला कमल

Fri, 24 May 2019 02:02 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Fri, 24 May 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
anurag sharma says this victroy of jhansi people
loksabha election result - फोटो : amarujala
झांसी। झांसी - ललितपुर संसदीय सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने 3.63 लाख वोटों के भारी अंतर से अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं में बढ़त बनाई। स्थिति ये रही कि दूसरे स्थान पर रहे सपा के श्यामसुंदर को छोड़ कांग्रेस समेत बाकी सभी प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा सके।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में झांसी और ललितपुर जनपद की पांचों विधानसभाओं के 20,39,741 मतदाताओं में से 13,78,278 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतों की गिनती बृहस्पतिवार को हुई। झांसी नगर, बबीना और मऊरानीपुर विधानसभा की मतगणना भोजला मंडी में हुई, जबकि ललितपुर नगर और महरौनी विधानसभा के वोट ललितपुर की अमरपुर विशिष्ट मंडी में गिने गए। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई। शुरुआत से ही भाजपा के प्रत्याशी अनुराग शर्मा बढ़त बनाए रहे और बसपा - सपा गठबंधन के प्रत्याशी श्यामसुंदर सिंह यादव उनका पीछा करते नजर आए। कांग्रेस प्रत्याशी शिवशरण कुशवाहा मुख्य मुकाबले से काफी पीछे बने रहे।
विज्ञापन

देर शाम तक मतगणना प्रक्रिया पूरी हो पाई। भाजपा के अनुराग शर्मा ने रिकॉर्ड 8,05,351 वोट हासिल किए। उन्होंने सपा - बसपा गठबंधन के प्रत्याशी श्यामसुंदर सिंह यादव को 3,63,328 वोटों के भारी अंतर से शिकस्त दी। श्यामसुंदर को 4,42,023 वोट हासिल हुए। लोकसभा चुनाव के झांसी - ललितपुर सीट के अब तक के इतिहास की ये सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले पिछले चुनाव में उमा भारती ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उन्होंने 1,90,467 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना के किसी भी चक्र में कांग्रेस प्रत्याशी शिवशरण कुशवाहा मुख्य मुकाबले में नहीं पहुंच पाए। उन्हें 85,862 वोटों से संतोष करना पड़ा। किसान रक्षा पार्टी के गौरीशंकर बिदुआ को 3,287, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के जगत विक्रम सिंह को 2,688, स्वतंत्र जनता राज पार्टी के दिलशाद अहमद सिद्दीकी को 2,255, बुंदेलखंड क्रांति दल की श्रुति अग्रवाल को 1,840, निर्दलीय कल्पना खर्द को 1,762, राजा खटीक को 2,243, रामगोपाल को 3,794 और निर्दलीय सुनील प्रजापति को 5,698 वोट मिले। इसके अलावा 18,748 मतदाताओं ने सभी प्रत्याशियों पर नापसंदगी जाहिर करते हुए नोट विकल्प का प्रयोग किया। भाजपा, सपा और कांग्रेस के बाद चौथे स्थान पर नोटा बटन दबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed