{"_id":"64be47f27e57488714013a03","slug":"anil-rajbhar-attacked-akhilesh-yadav-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: 'जमीनी सच्चाई को नहीं समझा तो बचा अस्तित्व भी खो देंगे अखिलेश', अनिल राजभर का सपा प्रमुख पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: 'जमीनी सच्चाई को नहीं समझा तो बचा अस्तित्व भी खो देंगे अखिलेश', अनिल राजभर का सपा प्रमुख पर हमला
Mon, 24 Jul 2023 03:14 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 24 Jul 2023 03:14 PM IST
सार
भाजपा में दूसरे दलों की एंट्री पर मंत्री बोले कि सबके साथ, सबके विकास की बात भाजपा करती है। भाजपा की रीति-नीति को ओमप्रकाश राजभर ने स्वीकार किया है। समय बहुत कुछ सीखता है। समय के साथ उन्होंने अच्छा निर्णय लिया है।
विज्ञापन
मंत्री अनिल राजभर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रम मंत्री अनिल राजभर ने सपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जनभावनाओं का आदर करना सीखें। जमीनी सच्चाई को समझें। वरना उनका जो राजनीतिक अस्तित्व बचा है वो भी समाप्त हो जाएगा। आगे कोई नाम लेने वाला नहीं बचेगा।
विज्ञापन
भाजपा में दूसरे दलों की एंट्री पर मंत्री बोले कि सबके साथ, सबके विकास की बात भाजपा करती है। भाजपा की रीति-नीति को ओमप्रकाश राजभर ने स्वीकार किया है। समय बहुत कुछ सीखता है। समय के साथ उन्होंने अच्छा निर्णय लिया है। बोले कि जहाज के पंछी कहां जाएंगे, लौटकर फिर जहाज पर ही आएंगे। यूपी की सभी 80 सीट भाजपा जीतेगी।
विज्ञापन
गलती मानें तो स्वामी भी आ सकते हैं
स्वामी प्रसाद मौर्य की भाजपा में एंट्री के सवाल पर राजभर ने कहा कि किसी को पार्टी में शामिल कराने का फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करता है। मेरा व्यक्तिगत मत है कि अगर कोई भूला है और अपनी गलती को स्वीकार करता है, तो मुझे नहीं लगता कि उस पर विचार करने से कोई गुरेज होगा।
विज्ञापन