फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Angry farmers blocked the road due to non-availability of urea.

Jhansi News: यूरिया न मिलने से नाराज किसानों ने लगाया जाम

Fri, 28 Nov 2025 02:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers blocked the road due to non-availability of urea.

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



टोड़ीफतेहपुर। साधन सहकारी समिति दुगारा में घंटों इंतजार के बाद भी यूरिया न मिलने से नाराज किसानों ने मऊरानीपुर-गुरसराय मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। तकरीबन आधा घंटे तक सड़क का यातायात पूरी तरह से ठप बना रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में यूरिया का वितरण हो पाया।

रबी की फसलों की बोआई के बाद अब किसानों को यूरिया की आवश्यकता है। इसके लिए सहकारी समितियों पर किसानों की खासी भीड़ जमा हो रही है। साधन सहकारी समिति दुगारा में बृहस्पतिवार की सुबह से ही किसानों की भीड़ जमा हो गई थी। यूरिया के लिए यहां किसानों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं थीं। इनमें महिला किसानों की संख्या भी खासी थी। लेकिन, घंटों इंतजार के बाद भी न तो किसानों को टोकन मिल पाए और न ही यूरिया। इससे नाराज महिला किसान मऊरानीपुर-गुरसराय मुख्य मार्ग पर सड़क पर बैठ गईं, जिससे सड़क का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि समिति के अंदर से परिचित लोगों को यूरिया उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि बाकी किसानों को घंटों में कतार में लगने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। उन्होंने निष्पक्षता के साथ यूरिया वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की।
विज्ञापन




जाम की सूचना पर टोड़ी फतेहपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार कटियार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जाम खुलवाया। महिला किसानों ने पुलिस को बताया कि वे सुबह से कतार में लगी हुईं हैं, लेकिन समिति कर्मचारी न टोकन दे रहे हैं और न ही यूरिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे समिति से यूरिया का वितरण शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के सचिव महेश साहू ने बताया कि दो डेढ़ बजे से शाम छह बजे तक यूरिया का वितरण किया गया। समिति पर यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता है। नियमानुसार किसानों को सुचारू रूप से यूरिया उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed